व्यापम घोटाला- शिवराज जायेंगे सुप्रीम कोर्ट अगर हाई कोर्ट ने जांच सीबीआई को नहीं दी
भोपाल। मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले की सुनवाई को जबलपुर हाई कोर्ट ने 20 जुलाई तक के लिए टाल दिया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट इस मामले से जुड़ी 5 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर हाई कोर्ट व्यापम घोटाले की जांच सीबीआई से कराये जाने से इनकार करता है तो वह इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की जल्द से जल्द जांच चाहते हैं।
चौहान ने कहा कि मीडिया ने सबसे तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहे मध्य प्रदेश पर गलत खबरें चलायी हैं जिसकी वजह से यहां के लोगों को सम्मान को ठेस पहुंची है लिहाजा वह चाहते हैं कि इस मामले की जांच जल्द से जल्द हो और लोगों में फिर से भरोसा कायम हो।
व्यापम घोटाला: परीक्षार्थी देखते थे बैक टू बैक दो फिल्में और बन जाते थे डॉक्टर
गौरतलब है कि मंगलवार को चौहान ने व्यापम घोटाले की जांच को सीबीआई के सुपुर्द किये जाने को लेकर हाई कोर्ट में एक आवेदन पत्र दिया था। उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि हाल ही में हुई संदिग्ध मौतों की भी सीबीआई जांच करे।













Click it and Unblock the Notifications