साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में खुलकर उतरे शिवराज सिंह चौहान, कही बड़ी बात

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मध्य प्रदेश के भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। उन्हें पार्टी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद जिस तरह से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बयान दिया है उसकी वजह से वह चर्चा में हैं। लेकिन अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुलकर साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि हां हमने साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिया है और हमे उनपर गर्व है।

shivraj

शिवराज सिंह चौहान ने एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आपने तीन अपराध किए हैं, पहला कि आपने भगवा को बदनाम किया, आपने देश की बेटी के खिलाफ अमानवीय व्यवहार किया, तीसरा आपने कानून का दुरुपयोग किया। इसलिए मैं यह पूरी जिम्मेदारी से कहता हूं कि हां भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को दिग्विजय सिंह के खिलाफ टिकट दिया है और हमे इसपर गर्व है।

बता दें कि हाल ही में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हेमंत करकरे उन्हें गंदी-गंदी गालियां देता था, वह उन्हें धमकी देता था, प्रताणित करता था, इसी वजह से मैंने उसे श्राप दिया था और उसकी मौत हो गई। साध्वी के इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था। लोगों के विरोध के बाद हालांकि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान के लिए मांफी मांग ली थी, लेकिन वह अपनी बात पर कायम हैं कि हेमंत करकरे ने उन्हें प्रताणित किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+