दिग्विजय ने EVM पर उठाए सवाल, शिवराज बोले- हार के पहले की भूमिका बनाने लगी कांग्रेस

भोपाल। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने एक बार फिर ईवीएम (EVM) पर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय ने ईवीएम पर शक जाहिर करते हुए कहा कि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है। वहीं दिग्विजय के सवाल पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने पलटवार किया है। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस पहले ही हार का बहाना ढूढ़ने लगी है।

Shivraj Digvijaya

Recommended Video

      Madhya Pradesh by-election: Jyotiraditya Scindia और Kamal Nath ने किया जीत का दावा | वनइंडिया हिंदी

      बता दें कि आज मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए एक ट्वीट किया जिसमें लिखा कि "तकनीकी युग में विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।"

      दिग्विजय के ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर शिवराज ने कहा कि पहले से ही कांग्रेस हार की भूमिका बनाने लगी है। कांग्रेस अपनी पराजय का ठीकरा एक बार फिर EVM पर फोड़ने को तैयार है। दिग्विजय जी ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। जब 2018 में कांग्रेस को 114 सीटें मिली थीं तब ईवीएम अच्छी थी। अब उनको लग रहा है कि बुरी तरह पराजित हो रहे हैं तो सारा दोष ईवीएम पर मढ़ दो और छुट्टी पा जाओ।

      उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह वही EVM है जिससे 2018 में छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नतीजे आए, तब EVM ठीक थी लेकिन अब, जब पराजय सामने दिख रही है, तो उसे दोष देना कांग्रेस के नेताओं ने प्रारम्भ कर दिया है।

      28 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के साथ ही राज्य की सरकार के भविष्य का भी फैसला होगा। 10 नवम्बर को ये पता चल जाएगा कि प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार रहेगी या एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+