शिवराज सिंह ने रेल मंत्री को बताया मोदी भक्त!
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मंत्रीमंडल का विस्तार किया जिसमें उन्होंने सुरेश प्रभु को कैबिनेट मंत्री का पद दिया। सुरेश प्रभु को सदानंद गौड़ा की जगह देश के नये रेल मंत्री का कार्यभार सौंप दिया गया। लेकिन सुरेश प्रभु के बारे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ ऐसा बोल गये जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी

दरअसल शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा कि मुझे आपका यह कहना अच्छा लगा कि पीएम का सपना देश का सपना है। वो जरूर आपकी भक्ति से प्रभावित होंगे। आपकी जगह बनती जाएगी। शिवराज के इस ट्वीट के बाद हंगामा मच गया। हालांकि कुछ ही देर बाद इस ट्वीट को डीलीट कर दिया गया।
शिवराज सिंह ने कुछ ही देर बाद ट्वीट करके उनके ट्विटर अकाउंट के हैक होने की बात कही। लेकिन इस वाकये पर कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए कहा कि महज दस सेकंड के लिए कैसे किसी का ट्विटर अकाउंट हैक हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications