शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-पार्टी को बुरे वक्त में छोड़कर ‘रणछोड़ दास गांधी' बन गए हैं राहुल गांधी
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी को मुश्किल दौर में छोड़कर राहुल गांधी रणछोड़ दास गांधी बन गए। गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्षता मुश्किल वक्त में छोड़ने वाले राहुल गांधी 'रणछोड़ दास गांधी' बन गए हैं।

उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। वे कृष्ण और अर्जुन की तरह देश को आगे ले जाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में सोनिया गांधी चुप हैं। वो भ्रमित है कि आखिर केंद्र के फैसले पर किस तरह की प्रतिक्रिया दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications