भरे मंच से शिवपाल ने कहा- 'सपा को दूंगा अपना वोट', वजह भी बताई

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी दल तेजी से अपने प्रचार में जुटे हुए हैं। यहां प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि वे अपना वोट समाजवादी पार्टी को देने वाले हैं और इसके लिए वे खुद सैफई जाएंगे।

इसलिए शिवपाल करना चाहते हैं सपा का समर्थन

इसलिए शिवपाल करना चाहते हैं सपा का समर्थन

शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के लिए अपना वोट समाजवादी पार्टी को देंगे। उन्होंने जनता से कहा कि वे अपना वोट डालने के लिए सैफई जाएंगे। शिवपाल ने कहा कि मैं भाई मुलायम सिंह यादव का समर्थन करता हूं तो साइकिल पर वोट डालने लिए सैफई जरूर पहुंचूंगा।

नहीं चलेगा परिवारवाद

नहीं चलेगा परिवारवाद

इसी सभा में शिवपाल ने कहा कि - फिरोजाबाद की जनता ने मुझे बुलाया है और मैं उनके बुलावे पर ही चुनाव लड़ने आया हूं। उन्होंने आगे कहा कि अब चुनाव में किसी तरह का परिवारवाद या भाई भतीजावाद नहीं चलेगा। अब सिर्फ जनता के मुद्दे पर बात होगी।

प्रसपा ने जारी की थी उम्मीदवारों की सूची

प्रसपा ने जारी की थी उम्मीदवारों की सूची

बता दें कि दो दिन पहले ही लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने 10 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रसपा की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भी उम्मीदवार उतारे गए है। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने लोकसभा चुनाव- 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया था।

शिवपाल के प्रत्याशी बोले- 22 लाख वोट से जीतूंगा, वोटर केवल 20 लाख

शिवपाल के प्रत्याशी बोले- 22 लाख वोट से जीतूंगा, वोटर केवल 20 लाख

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने यूपी के शाहजहांपुर में सुरक्षित लोकसभा सीट से पूर्व सैनिक नरवीर सिंह कठेरिया को प्रत्याशी बनाया है। जीत को लेकर सवाल पर नरवीर सिंह इस कदर बहक गए कि 22 लाख वोटों से जीत दर्ज करने का दावा कर डाला। बता दें कि जनपद शाहजहांपुर में कुल 20 लाख वोटर ही हैं। ऐसे में नरवीर सिंह का ऐसा दावा चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें- शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, महाराष्ट्र में भी उतारे प्रत्याशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+