शिवपाल बोले अखिलेश के पास अनुभव की कमी, कौमी एकता दल का विलय तय

लखनऊ। यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कौमी एकता दल के सपा में विलय के बारे में बोलते हु कहा कि यह विलय लगभगग तय है। उन्होंने कहा कि यह विलय लगभग तय है और इसपर आखिरी फैसला मुलायम सिंह यादव ही लेंगे।

akhilesh yadav, shivpal singh yadav, uttar pradesh, samajwadi party, up assembly election 2017, उत्तर प्रदेश, अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, यूपी विधानसभा चुनाव 2017

इंडिया टुडे कॉन्कलेव में बोलते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश की सोच अच्छी है लेकिन उनके पास अनुभव की कमी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को अनुभव हासिल करने में समय लगेगा।

नेताजी लेंगे अंतिम फैसला

कौमी एकता दल के सपा में विलय को लेकर चल रही लंबे सम से रार पर शिवपाल सिंह ने कहा कि नेताजी के फैसले को अखिलेश भी टाल नहीं सकते हैं। ऐसे में कौमी एकता दल का विलय को शिवपाल ने तय बताया है।

akhilesh yadav, shivpal singh yadav, uttar pradesh, samajwadi party, up assembly election 2017, उत्तर प्रदेश, अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, यूपी विधानसभा चुनाव 2017

आपको बता दें कि हाल ही में अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी की सपा मुखिया से मुलाकात हुई थी और इसी बैठक में कौमी एकता दल के सपा में विलय को मुहर लग गयी थी। सूत्रों की मानें तो बैठक में यह फैसला लिया गया था कि इस विलय का आधिकारिक ऐलान नहीं किया जाएगा।

परिवार के भीतर कोई कलह नहीं

परिवार में अंतर्कलह की बात पर बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि परिवार में कभी भी किसी तरह का कोई विवाद नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी इस्तीफे की पेशकश नहीं की।

फिर से सत्ता में आयेंगे, भाजपा देश तोड़ने वाली पार्टी

आगामी चुनाव पर बोलते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि इस बार भी हम फिर से सत्ता में आयेंगे। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा के बीच कभी गठबंधन नहीं हो सकता है क्योंकि दोनों ही पार्टियों की विचारधारा में बुनियादी फर्क है। शिवपाल ने कहा कि बीजेपी देश को तोड़ने वाली विचारधारा वाली पार्टी है।

बेहतर काम के लिए नेताजी देते हैं निर्देश

समय-समय पर नेताजी मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री और सरकार को फटकार लगाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि नेताजी बेहतर काम चाहते हैं इसलिए वह समय समय पर इसके लिए निर्देश देते रहेंगे। उ्होंने कहा कि नेताजी हर छोटे-बडे कार्यकर्ता की बात को सुनते हैं और यह लोकतंत्र सिर्फ सपा में हैं, इसी के चलते मुलायम सिंह हमेशा भाजपा के खिलाफ लड़ते रहे हैं।

किसी भी अपराधी को नहीं देंगे टिकट

आगामी चुनाव में टिकट बंटवारे पर बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम किसी भी अपराधी को टिकट नहीं देंगे, हम सिर्फ उन्हीं लोगों को टिकट देंगे जो जिताऊ और टिकाऊ हैं। उन्होंने कहा कि हमारे किसी भी मंत्री के पास आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। जो भी मामले दर्ज हैं वह राजनैतिक हैं। अपने उपर लगे आरोपों पर भी शिवपाल ने सफाई देते हुए कहा कि यह सिर्फ हमें परेशान करने के लिए किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+