'सिद्धारमैया सरकार को कमजोर करने के लिए काला जादू-तांत्रिकों का इस्तेमाल हो रहा', डीके शिवकुमार का दावा
Karnataka Dy CM DK Shivakumar News: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 30 मई को एक चौंकाने वाला आरोप लगाया है। बिना किसी का नाम लिए डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि राजनीतिक विरोधी राज्य में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ काला जादू करने के लिए केरल के तांत्रिकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, ''केरल के तांत्रिकों का इस्तेमाल हमारे खिलाफ 'शत्रु बैरवी याग' (Shatru Bairavi Yaaga) करने के लिए किया जा रहा है। हमें दृढ़ विश्वास है कि भगवान और लोगों का आशीर्वाद हमारी रक्षा करेगा।''

शिवकुमार का दावा- काले जादू को लेकर हमारे पास पुख्ता सबूत
शिवकुमार ने दावा किया कि उनके पास केरल के राजा राजेश्वरी मंदिर के पास एक सुनसान जगह पर काले जादू की रस्में किए जाने के बारे में विश्वसनीय जानकारी है। उनका मानना है कि इन रस्मों का उद्देश्य कर्नाटक में सरकार को कमजोर करना है।
उन्होंने कहा, "वे 'राजा कंटक' और 'मरना मोहन स्तम्भन' यज्ञ करने के लिए तांत्रिकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। काले जादू की रस्मों से जुड़े लोगों ने हमें सारी जानकारी दी है।"
शिवकुमार का दावा-अघोरियों का भी किया जा रहा इस्तेमाल
शिवकुमार ने ये भी दावा किया कि इन अनुष्ठानों में अघोरियों को भी बुलाया गया है। जो काले जादू की प्रथाओं के तहत 21 लाल बकरियों, तीन भैंसों, 21 काली भेड़ों और पांच सूअरों की बलि देकर इन अनुष्ठानों को संपन्न करते हैं।
उन्होंने कहा, "ये यज्ञ अघोरियों के जरिए किया जा रहे हैं और हमें जानकारी है कि काले जादू के लिए पंच बलि- 21 लाल बकरियां, तीन भैंसें, 21 काली भेड़ें और पांच सूअरों की बलि दी जा रही है।"












Click it and Unblock the Notifications