#NoConfidenceMotion के खिलाफ वोट करेगी शिवसेना, अमित शाह ने की उद्धव ठाकरे से बात
Recommended Video

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर शिवसेना ने बीजेपी का साथ देने का फैसला लिया है। शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली वोटिंग को लेकर शिवसेना की ओर से इस संबंध में व्हिप जारी किया गया है। इस व्हिप में शिवसेना ने सभी सांसदों को केंद्र सरकार के समर्थन में वोट करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले शिवसेना की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पर रुख साफ नहीं किया गया था। हालांकि इस बीच खबर ये ही है कि शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने फोन पर बात की है। उनके बीच हुई बातचीत के बाद ही शिवसेना ने अविश्वास प्रस्ताव पर बीजेपी के साथ जाने का फैसला लिया।

बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ टीडीपी की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर वोटिंग करने के लिए लामबंदी कर रही हैं। इस बीच बीजेपी भी अपने सहयोगियों के साथ विपक्ष की कोशिश को नाकाम करने में जुटी है। पार्टी को इस कोशिश में उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब शिवसेना ने अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग को लेकर अपने पत्ते खोल दिए। शिवसेना ने साफ किया है कि अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान सरकार का साथ देगी।
शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग को लेकर शिवसेना ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सभी सांसदों को निर्देश दिए हैं कि वो वोटिंग के दौरान अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट करें। बता दें कि लोकसभा में शिवसेना के 18 सांसद हैं। इस बीच खबर ये भी है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की है।












Click it and Unblock the Notifications