राज्य सभा चुनाव में दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी शिवसेना, संजय राउत ने दी जानकारी

शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपने उम्मीदवारों को राज्य सभा भेजे जाने के बारे में जानकारी दी।

मुंबई, 23 मई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपने उम्मीदवारों को राज्य सभा भेजे जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार राज्यसभा चुनाव के लिए शिवसेना दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। दो उम्मीदवार ही राज्यसभा जाएंगे।

sanjay raut
Photo Credit:

वहीं, संजय राउत से जब संभाजी राजे को पार्टी द्वारा राज्य सभा के टिकट के लिए शामिल होने की पेशकश की खबरों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

57 सीटों के लिए चुनाव की तैयारियां जोरो पर

बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव की तैयारियां जोरो पर हैं। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते इसका नोटिफिकेशन आ जाएगा, इस महीने के अंत तक उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख होगी। ऐसे में सभी अहम दल राज्यसभा में अपने उम्मीदवारों को पहुंचाने की तैयारियों में जुट गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो राज्यसभा में इस बार युवा और बुजुर्ग नेता राज्यसभा में अपनी एंट्री की जुगत में लगे हैं।

हम हिंदुओं के लिए काला दिन

वहीं, लाउडस्पीकर विवाद पर संजय राउत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सबके लिए समान है। अब इसका खामियाजा हमारे मंदिरों को भी भुगतना पड़ रहा है। यह हम हिंदुओं के लिए काला दिन है कि राज ठाकरे के साथ भाजपा की राजनीति के कारण लोग आरती नहीं सुन सकेंगे।

लाउडस्पीकर पर क्या बोले संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा यह सिर्फ मस्जिदों में लाउडस्पीकर के बारे में नहीं है, महाराष्ट्र में, सुबह-सुबह 'आरती' की जाती है और लोग अक्सर लाउडस्पीकर के माध्यम से उन्हें सुनते हैं क्योंकि वे सभी मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं, लेकिन आज ऐसा नहीं हो सकता, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+