पहले हाफिज सईद से निपटे फिर आतंकवाद से लड़े पाकिस्तान : शिवसेना

मुंबई। पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल में हुए आतंकी हमले के बाद वहां उठा-पटक की स्थिति मची हुई हैं। एक ओर आतंकी हमले से पाक गमहीन है तो वहीं आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। भारत में भी पाक हमले की कड़ी निंदा की है। शिवसेना ने तो पाक को सीख दे डाली।

uddav thackeray

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा है कि पाकिस्तान पहले आतंकी सरगना हाफिद सईद को काबू में करे फिर अपनी सरजमीं से आतंकवाद के खात्मे का संघर्ष छेड़े। इस संपादकीय में कहा गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद का उत्पादन करने वाली फैक्टरी बन गई है, इसलिए आश्चर्य हुआ कि उसने आतंकियों को मृत्यदंड देने पर पाबंदी हटा दी है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र में लिखा है कि जब तक कि हाफिज सईद जैसे आतंकियों को जड़ से खत्म नहीं किया जाता तब तक आतंकवाद पर काबू नहीं पाया जा सकता है। सामना ने लिखा है कि पाकिस्तान की जमीन हर देश के लिए खतरा बन गई है, इसलिए सभी देशों को वहां से पैदा होने वाले आतंक के खात्मे के लिए आगे आना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+