संजय राउत ने लॉकडाउन से लेकर चीनी घुसपैठ पर सामना में किए तीखे वार, कहा-आप परिवार बचाएं,देश के लिए मोदी जी हैं
संजय राउत ने लॉकडाउन से लेकर चीनी घुसपैठ पर 'सामना' में किए तीखे वार, कहा- 'आप परिवार बचाएं, देश के लिए मोदी जी हैं...'
Shiv Sena Sanjay Raut in Saamana: शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सामना के संपादकीय में खत्म होने वाले साल 2020 और आने वाले साल 2021 के लिए एक विशेष कॉलम लिखा है। इस कॉलम में शिवनेता संजय राउत ने कोरोना महामारी, लॉकडाउन, UPA के विस्तार से लेकर चीनी घुसपैठ के बारे में अपनी राय रखी है। इसके साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बीजेपी पर तीखे वार और तंज भी किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने खत्म होते साल के लिए लिखते हुए इसका शीर्षक दिया...''क्या बोया और क्या दिया''। आइए जानें संजय राउत की सामना में कही अहम बातें...।
Recommended Video

राउत का तंज- आप परिवार देखिए, देश के लिए मोदी जी हैं...
संजय राउत ने कहा, साल 2020 खत्म होने वाला है। बीतने वाला साल अब हमें कुछ अच्छा देने वाला नहीं है। इसलिए ये भी नहीं कह सकते हैं कि आने वाले साल में कौन-कौन सा अच्छा फल मिलने वाला हबै। आप लोग बस एक काम करिए अपने परिवार को कैसे बचाना है इसपर फोकस कीजिए, बाकी देश संभालने के लिए मोदी जी और उनरे दो चार लोग हैं।

लॉकडाउन और कोरोना पर क्या बोले संजय राउत
लॉकडाउन और कोरोना काल के बारे में लिखते हुए संजय राउत ने कहा, ''खत्म होते साल ने क्या बोया और क्या दिया, पहले इसे समझना बहुत जरूरी है। कोविड-19 की वजह से साल के 6 महीने से ज्यादा वक्त लॉकडाउन में ही रहा है। इस दौरान देश की अर्थव्यवस्था ठप्प हुई। सारे उद्योग जगत बंद रहे, लोगों की नौकरियां चली गईं, वेतन कम हो गया। इसलिए हम ऐसा कह सकते हैं कि साल 2020 कब खत्म होगा, ये हम सब सोच रहे थे। 2020 ये साल शुरू होने के साथ ही अंधेरे में बीता।

जाते हुए साल में भारत की जनता की झोली खाली रह गई: राउत
संजय राउत ने कहा, दुनियाभर को कोविड-19 वायरस ने जेल बना दिया। लेकिन इस बात का कोई भरोसा नहीं है कि आने वाले साल में इस जेल के दरवाजे खुलेंगे या नहीं। पूरी दुनिया मुश्किल में थी लेकिन अमेरिका सहित कई देशों ने आर्थिक संकट से जूझ रहे अपने लोगों को एक एक राहत अच्छा पैकेज दिया। लेकिन जाते हुए साल में भारत की जनता की झोली खाली रह गई।''

चीन को पीछे धकेला होता तो राष्ट्रवाद चमकता: राउत
चीनी घुसपैठ पर बात करते हुए संजय राउत ने कहा, ''चीनी सैनिक 2020 में हिंदुस्तानी की सीमा में घुसे। उन्होंने हमारी जमीन पर कब्जा किया। चीनी सैनिकों को हमने पीछे नहीं धकेला लेकिन संकट से लोगों का ध्यान हटाने के लिए राष्ट्रवाद की एक नई छड़ी का सरकार ने इस्तेमाल किया। चीनी वस्तुओं और चीनी निवेश के बहिष्कार को प्रमोट किया गया। चीनी निवेश पर अंकुश लगाने की जगह अगर सरकार ने चीन को पीछे धकेला होता तो राष्ट्रवाद तीव्रता से चमकता दिखाई देता।''












Click it and Unblock the Notifications