सोनू सूद की वाहवाही पर भड़की शिवसेना, सामना में बताया BJP का प्यादा, भाजपा ने दिखाया आईना
मुंबई। लॉकडाउन के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों को घर भेजने का जिम्मा वैसे तो सरकार का है लेकिन इसे बखूबी निभा रहे हैं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद। सोनू ने अबतक हजारों मजदूरों को उनके घर वापस भेज चुके हैं। इतना ही नहीं वो उनके खाने-पीने का इंतजाम कर रहे हैं। सोनू के इस नेक काम के चलते कोई उन्हें 'रॉबिनहुड' कह रहा है तो कोई गरीबों का मसीहा। देश भर में उनकी जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना के सांसद संजय राउत को सोनू की तारीफ खटक रही है। रविवार को उन्होंने पार्टी के 'मुखपत्र' सामना में सोनू सूद की तारीफ पर सवाल उठाते हुए कहा कि कितनी चतुराई के साथ किसी को एक झटके में महात्मा बनाया जा सकता है।
Recommended Video

बीजेपी ने सोनू सूद को बनाया है प्यादा
संजय राउत का आरोप है कि सोनू सूद एक अभिनेता हैं और पैसा लेकर कुछ भी कर सकते हैं। बीजेपी के नेताओ ने सोनू सूद को प्यादा बनाकर ठाकरे सरकार को नाकाम दिखाने की कोशिश की है। कहा जा रहा है कि उन्होंने लाखो लोगों को उनके घर पहुंचाया है। तो क्या केंद्र सरकार और राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही है? उनकी तारीफ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी भी कर रहें हैं। वो सोनू सूद से मिलते हैं और पूरा जानकारी लेते हैं।

बीजेपी के स्टार प्रचारक बनेंगे सोनू सूद
संजय राउत ने अपने लेख में आगे सोनू सूद को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सोनू सूद इतनी आसानी से बसों को कैसे अरेंज कर रहें हैं। ऐसा लग रहा है जैसे सोनू समानातर एक सरकार चला रहे हैं। उन्हें जो चाहिए वो मिल रहा है। वो आने वाले दिनों में बीजेपी का स्टार प्रचारक बन जाएंगे और दिल्ली, मुंबई, पटना सब जगह घूमेंगे। ऐसा करार पहले ही हो चुका है। सोनू सूद परदे पर और असल लाइफ में दोनों जगह अभिनय कर रहे हैं।

बीजेपी नेता रामकदम ने कही बड़ी बात
संजय राउत के इस बयान का बीजेपी नेता रामकदम ने आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि रामकदम ने कहा कि कोरोना के संकट काल में इंसानियत के नाते सड़क पर उतरकर मजदूरों की सहायता करने वाले सोनू सूद पर संजय राउत का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी खुद की सरकार कोरोना से निपटने में नाकाम हो गई। यह सच्चाई सोनू सूद पर आरोप लगाकर छिप नहीं सकती।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications