जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं शिवसेना सांसद संजय राउत, पत्नी वर्षा भी हैं खूब मालदार
मुंबई, 01 अगस्त: शिवसेना सांसद संजय राउत को प्रर्वतन निदेशास ईडी ने अपनी हिरासत में लिया है। राउत के मुंबई स्थित घर में ईडी ने बीती रात छापेमारी की जिसमें 11.5 लाख रुपए की बेहिसाब नकदी और "आपत्तिजनक दस्तावेज" की बरामदगी के बाद उन्हें अरेस्ट किया है। संजय राउत को पात्रा चॉल भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरेस्ट किया गया है। इस केस में राउत की पत्नी भी आरोपी हैं। आइए जानते हैं संजय राउत और उनकी पत्नी वर्षा आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

संजय राउत के पास है करोड़ों की संपत्ति
शिवसेना नेता संजय राउत ने मई 2022 में हुए राज्यसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करते हुए घोषणा पत्र में अपनी संपत्ति की घोषणा की थी। इसके अनुसार संजय राउत के पास 21.14 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास 1,55,872 रुपये नकद और 1,93,55,809 बैंक में जमा है।
Recommended Video

जानिए संजय राउत की कितनी है कमाई
संजय राउत पर 3,38,77,666 रुपये की देनदारी भी है। उन्होंने 2020-21 में 27,99,169 रुपये अपनी आय घोषित की थी। राउत के पास अलीबाग में तीन कृषि भूमि है। राउत के पास रायगढ़ में तीन गैर-कृषि भूखंड भी हैं, जिनकी कीमत वर्तमान में 2.20 करोड़ रुपये है।

संजय राउत की पत्नी वर्षा के पास हैं इतने गहने
इस चुनावी हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी वर्षा राउत के पास 729.30 ग्राम सोना और 39,59,500 रुपये मूल्य के गहने और 1,30,000 रुपये मूल्य की 1820 ग्राम चांदी है। उनके पास 2004 में खरीदी गई एक गाड़ी और दो रिवॉल्वर हैं।

संजय की पत्नी वर्षा राउत की सलाना इनकम
वित्तीय वर्ष 2020-21 में उनकी पत्नी की कमाई 21,58,970 हुई थी। उनकी पत्नी के पास 2014 में पालघर में खरीदा गया 0.73 एकड़ का प्लॉट है। भूखंड का वर्तमान में कीमत लगभग 9 लाख रुपये है।

संजय राउत का घर और व्वसायिक संपत्ति
संजय राउत की पत्नी वर्षा के पास आठ जमीनें हैं। राउत के पास दादर, भांडुप और आरे मिल्क कॉलोनी में तीन घर हैं । दादर में उनकी पत्नी का एक घर की मालिक है। चारों संपत्तियों की कीमत 6.67 करोड़ रुपये आंकी गई है। राउत के पास एक व्यावसायिक संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी तीन मुंबई में संयुक्त रूप से 5.05 करोड़ रूपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

राउत के खिलाफ 29 केस दर्ज हैं
संजय राउत के खिलाफ 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश में उनके द्वारा संपादित सामना अखबार से संबंधित मानहानि के मामले दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications