एयरलाइंस से टिकट नहीं मिला तो ट्रेन से मुंबई रवाना हुए शिवसेना सांसद गायकवाड़
एयरलाइंस से टिकट नहीं मिलने के बाद शिवसेना के सांसद वीरेंद्र गायकवाड़ को आज ट्रेन से मुंबई रवाना होना पड़ा है।
मुंबई। एयर इंडिया स्टाफ से मारपीट के आरोपी शिवसेना के सांसद वीरेंद्र गायकवाड़ को 6 एयरलाइंस ने बैन कर दिया है। एयरलाइंस से टिकट नहीं मिलने के बाद सांसद गायकवाड़ को आज ट्रेन से मुंबई रवाना होना पड़ा है।

आपको बता दें कि एयर इंडिया के स्टाफ के साथ मारपीट करने और उसे प्लेन से फेंकने के बाद एकरइंडिया ने शिवसेना सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और उनके टिकट को कैंसिल कर दिया। एयर इंडिया के स्पोर्ट में आए बाकी के 6 एयरलाइंस ने भी उन्हें बैन कर दिया, जिसके बाद उन्हें ट्रेन से दिल्ली से मुंबई रवाना होना पड़ा है।
गायकवाड़ ने शुक्रवार शाम को अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी और मुंबई के लिए निकल गए। इससे पहले उन्होंने बयान दिया कि उनकी वापसी का टिकट शाम सवा चार बजे का है और वह इसी फ्लाइट से ही पुणे जाएंगे। लेकिन जब एयरलाइंस की ओर से उन्हें बैन किया गया तो वो बिना हंगामे के ट्रेन से मुंबई रवाना हो गए। चौतरफा आलोचना और निंदा झेलने के बावजूद उन्होंने माफी मांगने से इंकार कर दिया, बल्कि उल्टे एयर इंडिया पर मानहानि का मुकदमा करने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications