VIDEO: नए विवाद में शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़, इस बार पुलिस अधिकारी से उलझे
शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ कुछ लोगों के साथ पुलिस अधिकारियों से वाद-विवाद करते नजर आ रहे हैं।
लातुर (महाराष्ट्र)। एयर इंडिया अधिकारी को चप्पल से मारने का दावा करने वाले शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ नए विवाद में घिरते नजर आ रहा हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक पुलिस अधिकारी से उलझते दिखाई दिए हैं। आखिर क्या है पूरा मामला जानिए आगे...

एटीएम को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों से उलझे सांसद
शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ कुछ लोगों के साथ पुलिस अधिकारियों से वाद-विवाद करते नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन शिवसेना सांसद का अंदाज बेहद गुस्से वाला नजर आया। आखिर में शिवसेना सांसद के साथ मौजूद लोगों ने उन्हें समझाया और पुलिस अधिकारियों ने भी मामले को संभाला, जिससे पूरा हंगामा टल सका। ये वीडियो महाराष्ट्र के लातुर जिले का बताया जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक एटीएम के ठीक ढंग से काम नहीं करने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ का पुलिस अधिकारियों से विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर रविंद्र गायकवाड़ का वीडियो आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ हाल ही में एयर इंडिया के अधिकारी से मारपीट मामले को लेकर विवादों में फंसे थे। उन्होंने दावा किया था कि सीट को लेकर हुए विवाद में एयर इंडिया अधिकारी को उन्होंने चप्पल से मारा था। बाद में एयर इंडिया समेत सभी घरेलू एयरलाइंस ने उन्हें बैन कर दिया था। हालांकि इस मामले के तूल पकड़ने के बाद शिवसेना ने अपने सांसद के समर्थन में आवाज बुलंद की। खुद शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने लोकसभा में सांसदों से इस मामले को लेकर माफी मांगी। साथ ही सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम को लेकर माफी की मांग की। जिसके बाद एयर इंडिया समेत दूसरी एयरलाइंस ने शिवसेना सांसद पर लगे बैन को हटाया। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications