Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शिवसेना ने गुजरात चुनाव के नतीजों पर उड़ाया भाजपा का मजाक, अमित शाह के मिशन 150 को बताया फ्लॉप

मुंबई। शिवसेना ने बुधवार को अपने मुखपत्र सामना में गुजरात चुनाव के नतीजों पर भाजपा का मजाक उड़ाया है। शिवसेना ने कहा है कि भाजपा गुजरात में 150 सीट जीतने की बात कह रही थी लेकिन वो 99 ही जीत पाई, ऐसे में वो फ्लॉप हुई है। सामना में कहा गया है कि भाजपा ने गुजरात चुनाव जीतने के लिए कोई भी रास्ता चुनने से गुरेज नहीं किया लेकिन फिर भी उसे अपेक्षित कामयाबी नहीं मिली। लेख में पीएम मोदी के विकास की बात करने पर भी तंज किया गया है।

22 साल बाद भी गुजरात के किसान तक नहीं पहुंचा विकास

22 साल बाद भी गुजरात के किसान तक नहीं पहुंचा विकास

सामना लिखता है कि 22 साल से भाजपा गुजरात में सरकार में है लेकिन गांव और किसान तक कोई विकास नहीं पहुंचा है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए 22 साल में कुछ भी नहीं किया है, आज भी गुजरात का गांव और किसान परेशानहाल है। लेख में कहा गया है कि भाजपा का गुजरात मॉडल यहां के चुनाव में हिल गया है और 2019 के लोकसभा चुनाव में ये पूरी तरह से गिर जाएगा।

राहुल गांधी की तारीफ

राहुल गांधी की तारीफ

इससे पहले मंगलवार को शिवसेना ने अपने मुखपत्र अखबार सामना में कहा है कि राहुल गांधी ने बड़े ही नाजुक मोड़ पर कांग्रेस की कमान संभाली है।अखबार में लिखा गया है कि जब हार के डर से भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े महारथियों के चेहरे पीले पड़ गए थे तो राहुल गांधी ने नतीजों की परवाह न करते हुए चुनावी रण में भाग लिया। यही आत्मविश्वास राहुल को आगे ले जायेगा। संपादकीय में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को 'बंदर' कहकर उनका मजाक उड़ाया गया लेकिन इन बंदरों ने शेर को तमाचा जड़ दिया।

शिवसेना के सभी उम्मीदवीरों की जमानत जब्त

शिवसेना के सभी उम्मीदवीरों की जमानत जब्त

केंद्र और महाराष्ट्र की सरकारों में भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 42 उम्मीदवारों को उतारा था। यहां उसके सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। पार्टी के 42 उम्मीदवारों में से 11 प्रत्याशियों ने एक हजार से ज्यादा वोट हासिल किए। लिम्बायात से सम्राट पाटिल को 4,075 वोट मिले, जो किसी शिवसेना उम्मीदवार को मिले सबसे ज्यादा वोट हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+