Maharashtra: शिवसेना MLA प्रताप सरनाईक के घर और दफ्तर पर ईडी ने मारा छापा, बेटे को लिया हिरासत में

मुंबई। शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक के दफ्तर और आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने छापा मारा है। साथ ही विधायक के बेटे विहांग सरनाईक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि ये छापेमारी क्यों की जा रही है, इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ये छापेमारी विधायक के ठाणे स्थित दफ्तर और आवास पर की जा रही है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है, प्रवर्तन निदेशालय सुरक्षा प्रदाताओं, शीर्ष समूह और कुछ राजनेताओं सहित संबंधित सदस्यों के परिसरों पर तलाशी कर रहा है। ये तलाशी मुंबई और ठाणे में 10 जगहों पर हो रही है।

Recommended Video

    Maharashtra: Shivsena MLA Pratap Sarnaik के घर ED का छापा | वनइंडिया हिंदी
    Shiv Sena, MLA Pratap Sarnaik, ED, conducting searches Enforcement Directorate, thane, maharashtra, महराष्ट्र, शिवसेना, ईडी, शिवसेना विधायक, प्रताप सरनाईक

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसी की टीमों ने मनी लांड्रिंग मामले में शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक से जुड़े कई स्थानों पर तलाशी शुरू की है। हालांकि ईडी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं कि है कि ये छापा मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित है या नहीं। प्रताप सरनाईक की बात करें तो वह ठाणे के ओवला-माजिवाडा निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना के विधायक हैं। इससे पहले वह खबरों में तब आए थे जब उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। क्योंकि अभिनेत्री ने मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी।

    सरनाईक ने मराठी में ट्वीट करते हुए कहा था, 'सांसद संजय राउत ने कंगना को बहुत ही सौम्य तरीके से आगाह किया है। अगर वह यहां आती हैं तो हमारी बहादुर महिलाएं उन्हें थप्पड़ मारे बिना नहीं छोड़ेंगी। मैं कंगना के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करता हूं क्योंकि उन्होंने उस मुंबई शहर की तुलना पीओके से की है, जिसने उद्योगपति और फिल्मी सितारों को बनाया है।' सरनाईक ने ये बात तब कही थी, जब कंगना ने संजय राउत पर खुद को धमकाए जाने का आरोप लगाया था। कंगना ने अपने ट्वीट में ये दावा किया था कि मुंबई उन्हें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसी महसूस हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+