मुंबई के मातोश्री से नहीं बल्‍कि 'दिल्ली के मातोश्री' से चलेगी उद्धव ठाकरे सरकार: देवेंद्र फडणवीस

नई दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे सरकार पर तंज कसा है। बिना किसी का नाम लिए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार मुंबई के 'मातोश्री' से नहीं बल्कि 'दिल्ली के मातोश्री' से चलेगी। फडणवीस ने गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस नेतृत्व के दखल को लेकर यह तंज कसा है। आपको बता दें कि मुंबई में उद्धव ठाकरे का जो घर है उसका नाम मातोश्री है।

मुंबई के मातोश्री से नहीं बल्‍कि दिल्ली के मातोश्री से चलेगी उद्धव ठाकरे सरकार: देवेंद्र फडणवीस

फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस बयान पर भी तंज कसा कि उन्होंने अपने दिवंगत पिता बाला साहेब ठाकरे से वादा किया था कि वो शिवसैनिक को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा, 'अगर बाल ठाकरे को पता चलेगा कि चुनाव के बाद शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस के साथ चली गई है, तो वो स्वर्ग में रो रहे होंगे।' उन्होंने शिवसेना पर जनादेश के साथ 'विश्वासघात' करने का आरोप लगाया। फडणवीस ने लोगों से उद्धव ठाकरे नीत पार्टी को आगामी पालघर जिला परिषद चुनाव में करारा जवाब देने की अपील की।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिवसेना ने हिन्दुत्व के विचारक वीडी सावरकर को 'अपशब्द' कहने वालों के साथ समझौता किया है। उन्होंने पूछा कि 'अंदरूनी कलह' के बीच ठाकरे नीत सरकार कितने दिन चलेगी? फडणवीस ने आरोप लगाया कि शिवसेना ने न सिर्फ जनादेश के साथ 'विश्वासघात' किया, बल्कि चुनाव पूर्व सहयोगी भाजपा के साथ भी विश्वासघात किया है।

दोनों पार्टियों ने विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था। उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जितनी सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से 70 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज की और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं, शिवसेना ने जितनी सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से वह सिर्फ 45 प्रतिशत सीट ही जीत पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+