एयर इंडिया से बैन हटने के बाद आज 'चप्पलमार सांसद' रविंद्र गायकवाड़ की पहली फ्लाइट
शिवसेना सांसद गायकवाड़ का टिकट बिजनेस क्लास में बुक कराया गया है। एअर इंडिया की ओर से बैन हटाए जाने के बाद यह उनकी पहली उड़ान होगी।
नई दिल्ली। एयर इंडिया के अधिकारी से बदसलूकी करने के बाद बैन किए गए शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ को एक बार फिर हवाई सफर के लिए हरी झंडी मिल गई है। एअर इंडिया ने उन पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है जिसके बाद वह सोमवार को पुणे से दिल्ली के लिए अपनी पहली उड़ान भरेंगे।

बिजनेस क्लास में बुक है टिकट
शिवसेना सांसद गायकवाड़ का टिकट बिजनेस क्लास में बुक कराया गया है। एयर इंडिया की ओर से बैन हटाए जाने के बाद यह उनकी पहली उड़ान होगी। READ ALSO: एअर इंडिया के पायलट ने उड़ान भरने से पहले कर दी बड़ी गलती
23 मार्च को हुई थी झड़प
बता दें कि 23 मार्च को पुणे से दिल्ली जाते वक्त गायकवाड़ पर एअर इंडिया के कर्मचारी से बदसलूकी का आरोप लगा था। जिसके बाद एयरलाइंस ने गायकवाड़ को बैन कर दिया। प्रतिबंध को लेकर सड़क से संसद तक शिवसेना के नेताओं ने हंगामा किया। आखिरकार गायकवाड़ पर लगा बैन हटा लिया गया। READ ALSO: आजम खान ने शंकराचार्य को लौटा दी तोहफे में मिली गाय
एअर इंडिया की ओर से बैन हटाए जाने के बाद चार निजी एयरलाइंस के भारतीय एयरलाइन संघ ने भी शनिवार को गायकवाड़ पर लगी पाबंदी हटा ली।












Click it and Unblock the Notifications