Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' की रिलीज के खिलाफ शिवसेना की चिट्ठी

पत्रों में धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। सिनेमा घरों के प्रबंधकों को अंजाम भुगतने की चेतावनी जारी की गई है। शाहरुख खान की यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

नई दिल्ली। अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस' की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। फिल्म की रिलीज में बाधा न हो इसके लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात करने वाले शाहरुख खान को अब प्रतिद्वंदी पार्टी शिवसेना से धमकी मिली है। फिल्म की रिलीज पर शिवसेना ने सिनेमाघरों के प्रबंधकों को चेतावनी जारी की है।

शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' की रिलीज के खिलाफ शिवसेना की चिट्ठी

शिवसेना की छत्तीसगढ़ यूनिट ने एक पत्र जारी किया है और उस पर साफ-साफ लिखा है कि फिल्म रिलीज करने पर सिनेमा घरों के प्रबंधक नुकसान के खुद भागी होंगे। छत्तीसगढ़ में काम करने वाले एक डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि शिवसेना की ओर से धमकी भरे पत्र सभी प्रमुख शहरों में बांटे गए हैं। शिवसेना की चिट्टी पर अक्षय राठी ने उद्धव ठाकरे से ट्विटर पर सवाल किया कि क्या वाकई शिवसेना की ओर से ऐसा पत्र जारी किया गया है या फिर इसके पीछे कोई साजिश है।

पत्रों में धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। सिनेमा घरों के प्रबंधकों को अंजाम भुगतने की चेतावनी जारी की गई है। शाहरुख खान की यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। शिवसेना की ओर से जारी पत्र को लेकर अब तक उनकी ओर से कोई बयान नहीं आया। साथ ही छत्तीसगढ़ यूनिट की ओर से जारी पत्र के संबंध में शिवसेना की ओर से भी कोई बयान नहीं आया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+