प्रधानमंत्री पाक जाकर नवाज शरीफ से मिल सकते हैं तो हम ममता बनर्जी से क्यों नहीं: संजय राउत
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में सियासी पारा चढ़ने लगा है। तीसरे मोर्चे के गठन की कोशिश में लगी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में विपक्षी दलों के नेताओं से लगातार मुलाकात कर रही हैं। विपक्षी दलों के नेताओं से ममता की मुलाकात को लेकर उठ रहे सवालों पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने जवाब दिया है। संजय राउत ने कहा कि ममता बनर्जी देश के एक बड़े राज्य की मुख्यमंत्री हैं, तो उनकी मुलाकात पर सवाल क्यों उठ रहे हैं।

बुधवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, 'देखिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिल सकते हैं पाकिस्तान में जाकर, तो फिर ममता बनर्जी तो इस देश के एक राज्य की मुख्यमंत्री हैं, वो हमसे क्यों नहीं मिल सकती। वो एनडीए की भी एक प्रमुख घटक दल रही हैं, कोई अछूत नहीं हैं ना, अगर ममता जी बीजेपी के साथ होतीं आज तो क्या होता? आज ममता जी आपको अछूत लगती हैं, लेकिन वो एक बड़े राज्य की मुख्यमंत्री हैं, उनके किसी से मिलने पर सवाल क्यों उठ रहे हैं।'
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची हुईं हैं। वे लगातार 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। मंगलवार को इस सिलसिले में उन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में कई दलों के नेताओं से मुलाकात की। ममता बनर्जी टीडीपी, बीजेडी समेत कई दलों के नेताओं से मिलीं। इसके अलावा उन्होंने शिवसेना के सासंद संजय राउत और आरजेडी सांसद मीसा भारती से भी मुलाकात की।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications