सांसद के बैन पर संजय राउत ने साधा एयर इंडिया पर निशाना, कहा- क्या है उनकी औकात?
शिवसेना सांसद संजय राउत ने एयर इंडिया पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर एयर इंडिया क्या है? कौन है इसका सीएमडी? क्या है उनकी औकात?
नई दिल्ली। शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ पर एयर इंडिया समेत दूसरी एयरलाइंस के बैन लगाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिवसेना अपने सांसद के समर्थन में पूरी तरह से सामने आ चुकी है। चाहे संसद हो या फिर संसद के बाहर, सभी जगह शिवसेना एक सुर में रविंद्र गायकवाड़ पर लगे एयरलाइन्स के बैन हटाने की मांग जारी रखी है। शिवसेना के बड़े नेता और सांसद संजय राउत ने पूरे मामले के लिए एयर इंडिया को गुनहगार करार दिया है।
शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के मुद्दे पर बढ़ा हंगामा
रविंद्र गायकवाड़ के बैन मामले पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने एयर इंडिया पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर एयर इंडिया क्या है? कौन है इसका सीएमडी? क्या है उनकी औकात?

संजय राउत बोले, आखिर क्या है एयर इंडिया?
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि मैं पूछता हूं आखिर खुलेआम सोशल मीडिया पर एक सांसद का अपमान करने का अधिकार एयर इंडिया को किसने दिया। सदन चल रहा है ऐसे में सांसद के अपमान करने वाला आप पोस्ट डालते हो, आखिर कौन हैं आप?

'एयर इंडिया सबसे बड़ा गुनहगार'
संजय राउत ने एयर इंडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि आप इस देश की जनता के नौकर हो, अगर आप हमको तमीज सिखाते हो तो आप भी तमीज से रहिए। संजय राउत ने कहा कि आखिर विमान कंपनियों को सांसद या किसी को बैन का हक कैसे मिल गया? उन्होंने कहा कि एयर इंडिया ही इस मामले में सबसे बड़ा गुनहगार है।

शिवसेना ने एनडीए की बैठक में नहीं जाने की दी धमकी
शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविंद्र गायकवाड़ मामले के जल्द निपटारे की बात कही। अगर ऐसा नहीं हुआ तो शिवसेना ने एनडीए की होने वाली बैठक में नहीं जाने की धमकी दी है। इस बीच शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री से एयरलाइन्स द्वारा लगाए गए प्रतिबंध हटाने की अपील की है।

शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने लोकसभा में रखा अपना पक्ष
शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के बैन का मामला दिनभर छाया रहा। शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने इस मुद्दे पर लोकसभा में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पहले एयर इंडिया के अधिकारी ने उन्हें धक्का मारा फिर जवाब में उन्होंने एयर इंडिया अधिकारी को धक्का दिया।

मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट नहीं उड़ने की दी धमकी
दूसरी ओर शिवसेना की ओर से कहा गया है कि अगर एयर इंडिया समेत दूसरी एयरलाइंस जल्द ही सांसद पर लगे बैन को नहीं हटाते हैं तो मुंबई से एक भी एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ने नहीं दिया जाएगा।

शिवसेना सांसद के मुद्दे पर संसद में कई दौर की हुई बैठक
शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के मामले में सरकार की ओर से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। उनके इस बयान पर शिवसेना की ओर से विरोध किया गया। मामले को लेकर लोकसभा में हंगामा हुआ। मामला सुलझाने के लिए शिवसेना सांसदों के साथ अलग से बैठक हुई। जिसमें लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, राजनाथ सिंह, अशोक गजपति राजू शामिल हुए।
एयर इंडिया को लेकर क्या कहा शिवसेना सांसद संजय राउत ने...देखिए पूरा वीडियो...
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications