रेल किराया बढ़ोतरी पर अपने भी मोदी के खिलाफ, ठाकरे करेंगे पीएम से बात

शिवसेना प्रमुख ने भरोसा दिाया कि वो रेलवे के किए गए किराया बढ़ोतरी को लेकर सरकार से बात करेंगे। वो उनसे इसे वापस लेने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना के सांसद सरकार के इस फैसले का विरोध करेंगे। शिवसेना प्रवक्ता के अनुसार उद्धव ने कहा कि रेलवे के किराये में वृद्धि स्तब्धकारी है।
उन्होंने कहा कि शिवसेना के सांसद इस मुद्दे को देखेंगे ताकि वृद्धि वापस ली जाए। उन्होंने कहा कि गरीब इतनी वृद्धि झेल नहीं कर सकते। उन्होंने भरोसा दियाला कि यदि किराया वापस लेना संभव नहीं हो तो कम से कम उसे घटाए जाने की मांग वो सरकार से करेंगे।
उन्होंने कहा कि किराया बढ़ाने से पहले सरकार को रेलवे की सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने रेलवे में यात्री किराये में 14.2 फीसदी और माल भाड़े में 6.5 फीसदी वृद्धि करने का ऐलान किया। यह बढ़ोतरी 25 जून से प्रभावी होगी।












Click it and Unblock the Notifications