महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले नरम पड़ी शिवसेना, कहा-बीजेपी के साथ गठबंधन 'अटल'

मुंबई। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपना रुख नरम कर लिया है। आगामी चुनाव लड़ने के लिए सीटों के बंटवारे पर सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना के अपना रुख सख्त करने की खबरों के बीच शनिवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में, दोनों दलों का गठबंधन अटल है और यह गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेगा।

चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान

चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान

शनिवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान ठाकरे ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की और अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने और समान नागरिक संहिता लाने की अपील की। ठाकरे ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नेतृत्व और दिशा प्रदान की है जिसमें प्रगति और विकास करने की अपार क्षमता है। संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने और चंद्रयान-2 अभियान के लिए मैं मोदी को बधाई देता हूं।

मोदी ने इसे न केवल शब्दों में बल्कि वास्तविकता में सिद्ध कर दिया

मोदी ने इसे न केवल शब्दों में बल्कि वास्तविकता में सिद्ध कर दिया

ठाकरे ने कश्मीर मुद्दे पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। मोदी ने इसे न केवल शब्दों में बल्कि वास्तविकता में सिद्ध कर दिया है। वहीं राम मंदिर के मुद्दे पर ठाकरे ने कहा कि, अब राष्ट्र अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और समान नागरिक संहिता का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा, भारत में अपार क्षमता है, और मोदी में, देश को (सही) दिशा देने वाला नेतृत्व मिला है।

बीजेपी-शिवसेना प्रदेश में चुनावों के बाद एक बार फिर सत्ता में वापस लौटेगी

बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा, गठबंधन अटल है। हम सत्ता चाहते हैं इसमें कोई शंका नहीं है, लेकिन हम ऐसा राज्य के विकास के लिए चाहते हैं। बीजेपी-शिवसेना प्रदेश में चुनावों के बाद एक बार फिर सत्ता में वापस लौटेगी। मुझे इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की बढ़ती जनसंख्या के लिए सुविधायें मुहैया करा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+