शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रामदास कदम और आनंदराव अडसुल को पार्टी से किया निष्कासित
नई दिल्ली। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठकारे ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण रामदास कदम और आनंदराव अडसुल को पार्टी से निकाल दिया है। शिवसेना प्रमुख ने दोनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया है। रामदास कदम जहां शिवसेना के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं तो वहीं आनंदराव अडसुल पूर्व सांसद रहे हैं।

पार्टी से निकाले जाने से पहले रामदास कदम ने पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। वहीं अभिजीत अडसुल ने भी दावा किया कि उन्होंने आगे से शिवसेना नेता के पद से इस्तीफा दिया है। उनके इस्तीफे के बाद कयास लगाया जा रहा था कि वो एकनाथ शिंदे का गुट ज्वाइन कर सकते हैं, लेकिन उनके बेटे ने इन संभावनाओं को नकारते हुए कहा कि उनके पिता शिवसैनिक ही बने रहेंगे।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सियासी तूफान के बाद जहां उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाई तो वहीं उनके हाथों से पार्टी भी निकली दिख रही है। शिवसेना दो गुटों में बंट गया है और वर्तमान स्थिति में एकनाथ शिंदे का गुट मजबूत दिख रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अब शिवसेना पर अपना दावा ठोक रहे हैं। शिवसेना के विधायक और सासंद इन दो गुटों में बंटते दिख रहे हैं। सत्ता के बाद अब ठाकरे परिवार के हाथ से पार्टी भी निकलती दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications