अमित शाह के अल्टीमेटम के बाद शिवसेना-बीजेपी गठबंधन को लेकर मंत्रियों से मिलेंगे उद्धव ठाकरे
नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की ओर से शिवसेना सहित पार्टी कार्यकर्ताओं को हर किसी को हराने वाले बयान के एक दिन बाद उद्धव ठाकरे अब महाराष्ट्र के मंत्रियों के साथ एक बैठक आयोजित करने के लिए तैयार हो गए हैं। बता दें कि पिछले कुछ महीनों ने बीजेपी और शिवसेना के बीच राम मंदिर और सिटिजनशिप बिल को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिले हैं। खासकर राम मंदिर के मुद्दे पर शिवसेना अक्सर बीजेपी पर आरोप प्रत्यारोप लगाती हुई नजर आई है।

जबकि ये दोनों पार्टी लंबे समय से गठबंधन में हैं और दोनों पार्टियां लगातार मिलकर चुनाव भी लड़ती आर रही हैं। बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह जून 2018 में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिले भी थे और दोनों के बीच में बातचीत भी हुई थी इसके बाद भी कुछ खास बदलाव नहीं दिखा था। सार्वजनिक रूप से भाजपा के साथ अपनी असहमतियों को हवा दी।
अल्टीमेटम शब्द उनकी डिक्शनरी में नहीं है
बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के एकला चलो की रणनीति पर चलने के संकेत और आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना के साथ गठबंधन पर फैसला करने संबंधी अल्टीमेटम की खबर पर शिवसेना ने का था कि उसे कोई अल्टीमेटम नहीं दे सकता है। यह शब्द उसकी डिक्शनरी में नहीं है। शाह ने रविवार को, शाह ने कहा था कि यदि राजनीतिक दल भाजपा से अलग हैं, तो यह 2019 के चुनावों में उनकी जीत सुनिश्चित करेगा। हालांकि, यदि पार्टियां ऐसा करने में विफल रहीं, तो भाजपा कार्यकर्ताओं को उन दलों को भी हराने के लिए तैयार रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले एक और पार्टी ने बीजेपी से तोड़ा नाता












Click it and Unblock the Notifications