शिरडी एयरपोर्ट को डीजीसीए का लाइसेंस, जल्द शुरू होगी सीधी फ्लाइट्स

मुंबई। अगर आप शिरडी में साईं के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। जल्द ही शिरडी के लिए सीधे आपको फ्लाइट की सुविधा मिलने वाली है। शिरडी एयरपोर्ट को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने लाइसेंस जारी कर दिया है। शिरडी एयरपोर्ट को लाइसेंस दिए जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यहां फ्लाइट्स की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

शिरडी साईं दर्शन के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, हो जाइये तैयार

साईं भक्तों के लिए खुशखबरी

डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेगुलेटर ने सभी संबंधित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के बाद शिरडी एयरपोर्ट को जो लाइसेंस दिया गया है, वह दिन के समय फ्लाइट्स ऑपरेट करने के लिए दिया गया है। शिरडी एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही शुरू होने के बाद साईं भक्तों को बड़ी राहत मिल जाएगी। अभी साईं भक्तों को फ्लाइट से औरंगाबाद या फिर मुंबई में उतरना पड़ता है और फिर वहां से उनको सड़क मार्ग से शिरडी पहुंचना पड़ता है। एयरपोर्ट बन जाने के बाद उनकी ये परेशानी दूर हो जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र एयरपोर्ट विकास कंपनी (एमएडीसी) ने अहमदनगर के गांव काकाडी, तल्लुका रहाटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित किया है। इसके लिए विमानन मंत्रालय ने 2011 में स्वीकृति दी थी। शिरडी एयरपोर्ट पर बने रनवे की लंबाई करीब ढाई हजार मीटर है। इस एयरपोर्ट पर ए320 और बी737 विमानों के भी उतरने और उड़ान भरने की क्षमता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+