Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोलंबो से आ रहे जहाज में तेल का रिसाव, चेन्नई में भारतीय कोस्ट गार्ड को अलर्ट पर रखा गया

नई दिल्ली, 18 जून। भारतीय कोस्ट गार्ड को मैरिटाइम रेस्क्यू को-ऑर्डिनेशन सेंटर कोलंबो की ओर से इस बात की जानकारी मिली है कि 16 जून को देर रात चेन्नई से तकरीबन 450 किलोमीटर दूर शिप पर तेल का रिसाव हो रहा है। इस सूचना के बाद भारतीय कोस्ट गार्ड अलर्ट पर है। जांच में यह जानकारी सामने आई है कि पुर्तगाल का कंटेनर शिप एमवी डीवॉन जोकि कोलंबो से से पश्चिम बंगाल के हल्दिया की ओर जा रहा था, उसके फ्यूल टैंक में अंडरवॉटर क्रैक आ गया है, जिसकी वजह से तेल का रिसाव हो रहा है। इस क्रैक की वजह से तेल का रिसाव शुरू हो गया है। इस शिप पर 10795 टन का भार है, जिसमे 382 कंटेनर रखे हुए हैं, जबकि 17 क्रू मेंबर इस शिप पर हैं। माना जा रहा है कि यह शिप आज हल्दिया पहुंच सकता है।

ship

भारतीय कोस्ट गार्ड लगातार शिप पर नजर बनाए हुए है, शिप के मास्टर की ओर से जानकारी दी गई है कि फिलहाल शिप स्थिर है। चेन्नई में भारतीय कोस्ट गार्ड प्रदूषण टीम को अलर्ट कर दिया गया है और उसे स्टैंडबाई पर रखा गया है। इसके अलावा भारतीय कोस्ट गार्ड की शिप, एयरक्राफ्ट को भी समुद्र के पास तैनात किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+