शिव की भक्ति में लीन हुईं शिल्पा शेट्टी, हरिद्वार पहुंचकर किया महा मृत्युंजय मंत्र का जाप
Shilpa Shetty New Video: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने सोमवार को महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो हरिद्वार में गंगा घाट का है। प्रार्थना का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि महामृत्युंजय मंत्र को सबसे शक्तिशाली शिव मंत्र माना जाता है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी सफेद रंग के सलवार सूट में नदी के किनारे हाथ जोड़कर मंत्र का जाप कर नजर आ रहीं हैं। शिल्पा के वीडियो शेयर करने के बाद वो देखते ही देखते वो वायरल हो गया है।

वीडियो में वो हरिद्वार में गंगा घाट पर पुजारियों के साथ मंत्र का जप कर रही हैं। पारंपरिक परिधान पहनकर शिल्पा हाथ जोड़कर भगवान शिव की प्रार्थना करती दिख रहीं है। वीडियो शेयर करने के साथ शिल्पा शेट्टी ने मंत्र के अर्थ और उसकी प्रासंगिकता को भी शेयर किया।
उन्होंने लिखा कि यह मंत्र दीर्घायु की शुभकामना देता है, विपत्तियों को दूर करता है और असामयिक मृत्यु को रोकता है। शिल्पा ने बताया कि यह आशंकाओं को भी दूर करता है और समग्र रूप से ठीक करने की शक्ति देता है।
उन्होंने लिखा 'मेरे लिए, हरिद्वार में इस मंत्र का जाप करना, जो कि योग का जन्मस्थान है (COVID-19 से जन्म से बहुत पहले) जो उपचारात्मक था। उन्होंने बताया कि इस मंत्र में स्वस्थ करने की शक्ति है, मुझे इस मंत्र से शांति पाने में मदद मिलती है, चाहे मैं कहीं भी हूं। शिल्पा ने लोगों से कहा कि इस जाप को प्रतिदिन 11 बार करें और फिर चमत्कार को देखें। कठिन समय में शांति पाने में क्या मदद करता है? शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक 2 लाख से ज्यादा फैंस ने अपना रिएक्शन दिया है।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications