Shillong Violence: शिलांग में कर्फ्यू जारी, इंटरनेट और मोबाइल पर भी रोक बरकरार
शिलांग: मेघालय की राजधानी शिलांग में चार दिनों से हिंसा बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को शुरू हुई हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी और इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और कई उप्रदवियों को अब तक हिरासत में लिया जा चुका है। स्थिति पर काबू पाने के लिए सेना के जवानों ने फ्लैग मार्च किया और करीब 500 लोगों को बचाया था। सोमवार 4 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू बढ़ा दिया गया था। मोवलाई ब्रिज के पास सीआरपीएफ कैंप पर करीब 400 प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की थी। जबकि 5वें दिन भी दोबारा हिंसा भड़क उठी है।

Latest visuals from #Shillong; Curfew remains imposed in the area in the wake of clashes between two groups following escalation of an argument between a woman & a bus conductor #Meghalaya pic.twitter.com/TaNcMlvFLZ
— ANI (@ANI) June 5, 2018












Click it and Unblock the Notifications