शिखर धवन के साथ दुबई एयरपोर्ट पर हुआ दुर्व्यवहार, पत्नी और बच्चों को नहीं जाने दिया साथ

Recommended Video

    India vs South Africa: Shikhar Dhawan family not allowed to board for South Africa | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम केपटाउन पहुंच गई है। हालांकि इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ दुर्व्यवहार का मामला भी सामने आया है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने के दौरान दुबई में एमिरेट्स एयरलाइन के अनप्रोफेशनल रवैये के चलते शिखर धवन को अकेले ही केपटाउन जाना पड़ा। उनके साथ उनकी पत्नी आयशा और बच्चे को भी केपटाउन पहुंचना था लेकिन एमिरेट्स एयरलाइन के अनप्रोफेशनल रवैये के चलते शिखर को अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर अकेले केपटाउन जाना पड़ा। इस संबंध में शिखर धवन ने कई ट्वीट किए और अपनी स्थिति को बताया है।

    शिखर धवन ने ट्वीट करके दी जानकारी

    शिखर धवन ने ट्वीट करके दी जानकारी

    शिखर धवन ने ट्वीट करके बताया कि उन्हें अपनी पत्नी और बच्चों के साथ केपटाउन जाना था लेकिन जन्म प्रमाणपत्र और कुछ पहचान प्रमाण पत्र की वजह से उनकी पत्नी आयशा और बच्चों को दुबई में ही रुकने पर मजबूर होना पड़ा। शिखर धवन ने ट्वीट में कहा कि एमिरेट्स एयरलाइन्स में बेहद अनप्रोफेशनल रवैया देखने को मिला। अपने परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका जाने के दौरान उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी और बच्चे दुबई से दक्षिण अफ्रीका का फ्लाइट में यात्रा नहीं कर सकते।

    धवन के पत्नी और बच्चों को दुबई में ही रूकना पड़ा

    धवन के पत्नी और बच्चों को दुबई में ही रूकना पड़ा

    शिखर धवन ने ट्वीट कर बताया कि उनके बर्थ सर्टिफिकेट और दूसरे दस्तावेजों की मांग की। एयरपोर्ट पर उस समय हमारे पास ऐसे कोई भी दस्तावेज नहीं थे। फिलहाल अभी मेरी पत्नी और बच्चे दस्तावेज के इंतजार में अभी दुबई एयरपोर्ट पर ही हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर एमिरेट्स एयरलाइन ने इस स्थिति की जानकारी मुंबई में ही क्यों नहीं दी जब हम फ्लाइट में बोर्डिंग कर रहे थे?

    एमिरेट्स एयरलाइन के कर्मचारी ने किया दुर्व्यवहार

    एमिरेट्स एयरलाइन के कर्मचारी ने किया दुर्व्यवहार

    एमिरेट्स के एक कर्मचारी ने बिना किसी वजह से हमारे साथ दुर्व्यवहार भी किया। शिखर धवन ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। बता दें शिखर धवन और टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं। भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा 56 दिनों का है। इस दौरान भारतीय टीम 3 टेस्ट मैच और 6 एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच खेलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+