Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शिया बोर्ड के अध्‍यक्ष का पीएम को खत, लुटेरे थे मुगल, तोड़ दो हुमांयू का मकबरा

Shia Waqf Board letter to pm modi, Demolish Humayun Tomb to solve graveyard problem in Delhi

नई दिल्‍ली। शिया सेंट्रल वक्‍फ बोर्ड के अध्‍यक्ष वसीम रिजवी ने दिल्‍ली स्थित हुमायूं के मकबरे को तोड़कर कब्रिस्‍तान में बदलने की मांग की है। उन्‍होंने इस संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है। दरअसल, 15 अक्‍टूबर को राबता-ए-मस्जिद और मदारिस-ए-इस्‍लामिया ने शिया बोर्ड को खत भेजकर दिल्‍ली में शव दफनाने की समस्‍या का मुद्दा उठाया था। इन संगठनों ने शिया बोर्ड से कहा है कि दिल्‍ली के पुराने कब्रिस्‍तानों में अब जगह नहीं बची है। ऐसे में कब्रिस्‍तान के लिए नई जगह मुहैया कराना बेहद आवश्‍यक है। संगठनों की मांग के बाद शिया बोर्ड के अध्‍यक्ष वसीम रिजवी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है।

graveyard problem in Delhi

वसीम रिजवी का लिखा पत्र इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्‍होंने न केवल हुमायूं का मकबरा तोड़ने की मांग की है बल्कि मुगलों को लुटेरा भी बताया है। रिजवी ने खत में लिखा, 'मुगल भारत को लूटने आए थे। उन्‍होंने भारतीय राजाओं का राज्‍य छीना और भारतीयों के खून-पसीने की कमाई से लगान लिया और हुकूमत की।'

 Shia Waqf Board letter to pm modi, Demolish Humayun Tomb to solve graveyard problem in Delhi

पत्र में वसीम रिजवी लिखते हैं कि हुमांयू का मकबरा कोई धर्मस्‍थल नहीं है। यहां पर कब्र है और ऐसी जगह को कब्रिस्‍तान बनाने में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। रिजवी का कहना है कि दिल्‍ली में जगह की कमी है और हुमांयू के मकबरे का क्षेत्रफल करीब 35 एकड़ है। अगर यहां कब्रिस्‍तान बना दिया जाए तो शव दफनाने की समस्‍या आसानी से हल हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+