शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने AIMPLB से अयोध्या की विवादित जमीन से दावा वापस लेने को कहा
राम मंदिर पर शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन की AIMPLB को चिट्ठी मुस्लिम पर्सनल बोर्ड से अयोध्या से दावा वापस लेने को कहा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को चिट्ठी लिख कहा है कि अयोध्या की विवादित जगह से वो अपना दावा वापस ले ले। रिजवी ने कहा है कि बोर्ड राम मंदिर बनाए जाने के पक्ष में अपना दावा वापस ले। रिजवी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रमुख राबे हसन नदवी को चिट्ठी लिख ये मांग की है।

रिजवी ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि उन्होंने मामले में समझौता कर लेना चाहिए और इसे अपनी हार की तरह से नहीं देखना चाहिए। इस्लाम में लोगों ने कई बार समझौते किए हैं, जमीन के एक टुकड़े के लिए 20 करोड़ मुसलमानों की जान को दांव पर लगाना कोई होशियारी नहीं है। हम अगर एक कदमपीछे लेकर राम मंदिर को बनने देते हैं तो हम देश के 99 फीसदी लोगों का दिल जीतेंगे। ये देश और मुसलमानों के हक में होगा। उम्मीद है ऐप इस मामले को बोर्ड की मींटिंग में रखेंगे।
रिजवी का कहना है कि अयोध्या में दर्जनों मस्जिद हैं लेकिन हिन्दू समुदाय के लोगों ने कभी कोई विरोध नहीं किया। इस जगह पर राम का जन्मस्थान है, इसलिए ये विरोध है। ये हिन्दुओं की आस्था का मामला और हमें उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। बेहतर यही होगा कि जमीन के इस टुकड़े को हिन्दुओं को सौंप दिया जाए।
बता दें कि हाल के दिनों में विश्व हिन्दू परिषद, आरएसएस और कई दूसरे संगठनों ने हाल के दिनों अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने के मामले को फिर से उठाया है। इसको लेकर कुछ संगठनों ने अयोध्या चलने की भी बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications