Sherlyn Chopra: Sajid Khan की बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दर्ज करायी शिकायत
Sherlyn Chopra Sajid Khan, एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने बॉलीवुड के डायरेक्टर और बिग बॉस कंटेस्टेंट साजिद खान पर यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। एक्ट्रेस ने 2005 के एक मामले में यहां केस दर्ज कराया है। इसके बाद अब साजिद खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि, घटना साल 2005 की है। इसके अलावा जब पुलिस ने मुझसे पूछा कि तुमको उनके (साजिद खान) खिलाफ शिकायत दर्ज कराने में इतना वक्त क्यों लगा। इस पर मैंने कहा कि तब मुझमें साजिद खान जैसे बड़े नाम के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करने की हिम्मत नहीं थी।
शर्लिन चोपड़ा ने कहा है कि वह चाहती हैं कि फिल्म निर्माता और आरोपी साजिद खान को सलाखों के पीछे डाला जाए क्योंकि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। साजिद खान 2018 में #MeToo विवाद में फंसे थे, जब फिल्म उद्योग की नौ महिलाओं ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी ने भी साजिद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications