'राज कुंद्रा घर में घुसे, जबरन kiss करने लगे, कहा शिल्पा के साथ रिश्ता तनावपूर्ण', शर्लिन चोपड़ा ने लगाया आरोप
'राज कुंद्रा घर में घुसे, जबरन kiss करने लगे, कहा शिल्पा के साथ रिश्ता तनावपूर्ण', शर्लिन चोपड़ा ने लगाया आरोप
मुंबई, 29 जुलाई: पोर्नाग्राफी केस में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। इस केस में राज कुंद्रा पर की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। राज कुंद्रा पर अब ऐक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाए हैं। शर्लिन चोपड़ा ने कथित तौर पर पोर्नोग्राफी मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई की क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल के सामने पेश हुई थी। मुंबई की क्राइम ब्रांच को दिए अपने बयान में शर्लिन चोपड़ा ने कथित तौर पर राज कुंद्रा पर सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप लगाया है। शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के ऐप हॉटशॉट्स के खिलाफ खुलकर कई आरोप लगाए हैं। इसी हॉटशॉट्स ऐप के जरिए राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और प्रकाशित करने का आरोप लगा है।
Recommended Video

शर्लिन चोपड़ा बोलीं- 'अचानक मेरे घर आए राज कुंद्रा...',
ईटाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शर्लिन चोपड़ा ने क्राइम ब्रांच को दिए अपने बयान में कहा है, ''2019 की शुरुआत में, राज कुंद्रा ने मेरे बिजनस मैनेजर को एक प्रपोजल के लिए फोन किया था और मिलने बुलाय था। 27 मार्च, 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद, राज कुंद्रा अचानक बिना बताए मेरे घर आ गए। इससे पहले मेरे और राज कुंद्रा के बीच फोन पर टेक्स्ट मेसेज में किसी बात को लेकर बहस हुई थी।''

'राज कुंद्रा करने लगे जबरन Kiss'
शर्लिन चोपड़ा ने दावा किया, ''अचानक घर में आने के बाद राज कुंद्रा जबरदस्ती मुझे किस करने लगा। मैंने उन्हे पीछे धक्का देने की खूब कोशिश की। लेकिन राज कुंद्रा नहीं माने।'' शर्लिन ने बयान में आगे कहा, मैंने राज कुंद्रा को बहुत बार रुकने के लिए कहा, मैं बुरी तरह डरी हुई थी। किसी भी तरह कुछ देर बाद मैं राज कुंद्रा को धक्का देकर वॉशरूम की तरफ भाग गई थी।'' शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि वह इस घटना से बहुत ज्यादा डर गई थीं।

'राज कुंद्रा ने कहा था- शिल्पा के साथ संबंध तनावपूर्ण'
शर्लिन चोपड़ा ने अपने बयान में कहा, 'मैंने राज कुंद्रा को साफ-साफ बोला था कि मैं किसी भी शादीशुदा इंसान के साथ किसी तरह का अफेयर नहीं रखना चाहती हूं और नाही बिजनेस और प्लेजर को मिक्स करना चाहती हूं। मेरी इन बातों को सुनकर राज कुद्रा ने कहा था, 'मेरा मेरी पत्नी शिल्पा शेट्टी चे साथ रिश्ता ठीक नहीं है। हमारे रिश्ते पेचीदा हैं। शिल्पा के साथ घर में जब भी रहता हूं तो तनाव में रहता हूं।'

राज कुंद्रा के खिलाफ अप्रैल में शर्लिन ने FIR दर्ज करवाई थी
शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल को अपने दिए बयान में ये भी बताया कि उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ अप्रैल 2021 में सेक्सुअल असॉल्ट की एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। अपनी एफआईआर शर्लिन चोपड़ा ने 27 मार्च 2019 वाली घटना का भी जिक्र किया है।
शर्लिन चोपड़ा की एफआईआर के बाद आईपीसी की धारा 376, 384, 415, 420, 504, 506, 354 (ए) (बी) (डी), धारा 509 और आईटी ऐक्ट की धारा 67 और 67 (ए) के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा राज कुंद्रा पर वीमन ऐक्ट की धारा 3 और 4 के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

19 जुलाई की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस की गिरफ्त में राज कुंद्रा
राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद राद कुंद्रा पुलिस की गिरफ्त में हैं।मंगलवार (27 जुलाई) को राज कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में मुंबई की आर्थर रोड जेल में भेजा गया है।

'इरॉटिक फिल्में बनाते थे, पॉर्न नहीं'
क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पर भी छापेमारी की थी। पुलिस का दावा है कि राज कुंद्रा पॉर्न फिल्म रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। राज कुंद्रा केस में गवाही देते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि वह इरॉटिक फिल्में बनाते थे, पॉर्न फिल्में नहीं। यही दावा उनके वकील का भी है।












Click it and Unblock the Notifications