बिग बी के ट्वीट को रीट्वीट कर शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की आवाज को बताया सबसे तेज दहाड़

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद लगातार एक्टर के लिए इंसाफ की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया पर लोग सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए मुहिम चला रहे हैं। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्रिटी भी सुशांत को इंसाफ दिलाने की बात कर रहे हैं। इसमे शेखर सुमन का भी नाम शामिल हैं। शेखर सुमन ने सुशांत के पिता से भी मुलाकात की थी और उन्होंने इस मामले में इंसाफ की बात ही थी। लेकिन जिस तरह से शेखर सुमन ने अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सुशांत के लिए इंसाफ की बात कही है, उसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं।

अमिताभ के ट्वीट को किया रीट्वीट

अमिताभ के ट्वीट को किया रीट्वीट

दरअसल अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया था, जिसमे उन्होंने लिखा कि अभी तक रिकॉर्ड की गई सबसे तेज आवाज 3000 मील तक सुनी गई है, यही नहीं इस आवाज से निकली तरंगों ने ग्लोब के तीन चक्कर लगाए हैं। यह ध्वनि एक पुराने ज्वालामुखी केक्रोटा से निकली थी। 27 अगस्त को वह पर्वत 310 डेसिबल की आवाज की वजह से कई टुकड़ों में फट गया। वहीं इंसान के कान के पर्दे 150-160 डेसिबल पर फट जाते हैं। अमिताभ के इस ट्वीट को रीट्वीट करके शेखर सुमन ने लिखा कि अभी तक की सबसे तेज आवाज जो रिकॉर्ड की गई है वह सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की है।

सुशांत के फैंस की दहाड़ सबसे तेज

सुशांत के फैंस की दहाड़ सबसे तेज

शेखर ने लिखा, सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगा रहे उनके फैंस की दहाड़ अबतक की सबसे तेज दहाड़ है जिसकी ध्वनि तरंगे ना सिर्फ भारत बल्कि ग्लोब के लाखों चक्कर लगा चुकी हैं और अभी भी चक्कर लगा रही हैं। शेखर सुमन का यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों की संख्या में लोगों ने इस ट्वीट को लाइक किया है और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

14 जून को हई थी मौत

14 जून को हई थी मौत

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को मौत हो गई थी, उनका शव मुंबई स्थित उनके फ्लैट पर पाया गया था। इस मामले में सुशांत के पिता ने फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। इस पूरे मामले की ना सिर्फ सीबीआई बल्कि ईडी और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरी भी कर रही है। एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+