BJP में शामिल हुए इस एक्टर के पास बेशुमार दौलत, पत्नी को गिफ्ट में दी थी 2.4 करोड़ की कार, जानें कुल संपत्ति

Shekhar Suman Net Worth: अभिनेता-कॉमेडियन शेखर सुमन ने अपने राजनीतिक करियर की नई पारी शुरू की है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दिन 07 मई को शेखर सुमन भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं।

शेखर सुमन 15 सालों के बाद राजनीति में एंट्री की है। वह पहले कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे और उन्होंने 2009 में कांग्रेस के टिकट पर बिहार के पटना साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ा था और भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा से हार गए थे।

Shekhar Suman Net Worth

इन सबके बीच शेखर सुमन अपनी संपत्ति और लग्जरी लाइफ को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। 30 फिल्मों और कई टीव शो में काम कर चुके शेखर सुमन करोड़पति हैं। उनके पास मुंबई में आलीशान बंगला और लग्जरी कार है। आइए जानें उनकी कुल संपत्ति कितनी है?

Shekhar Suman Assets Liabilities: शेखर सुमन की संपत्ति?

मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक शेखर सुमन की कुल संपत्ति 20 करोड़ रुपये की है। हालांकि 2009 में जब उन्होंने चुनावी हलफनामा दायर किया था तो उन्होंने अपनी संपत्ति 7 करोड़ रुपये बताई थी।

इसके साथ ही उस वक्त शेखर सुमन ने अपनी देनदारियां (लोन) भी 7 करोड़ रुपये बताया था। अंदाजन 15 सालों में शेखर सुमन की संपत्ति 7 करोड़ रुपये से बढ़कर 20 करोड़ रुपये हो गई है।


आलीशान बंगला और लग्जरी कारों के मालिक हैं शेखर सुमन

रिपोर्ट के मुताबिक शेखर सुमन के पास लग्जरी कार से लेकर महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स का कलेक्शन है। शेखर सुमन देश के पहले ऐसे शख्स थे, जिन्होंने ऑल इलेक्ट्रिक BMW i7 लग्जरी सेडान कार खरीदी थी। उन्होंने 11 मई 2023 को यह कार अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी अल्का को गिफ्ट दी थी। उस वक्त इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है। शेखर अपने बेटे अध्यन सुमन को भी बर्थडे गिफ्ट में लग्जरी सेडान कार का तोहफा दे चुके हैं। शेखर के पास मर्सिडीज बेंज भी है।

शेखर सुमन का मुंबई में एक आलीशान बंगला भी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद शेखर सुमन ने अपने आलीशान घर की तस्वीरें भी शेयर की थी।

Shekhar Suman Net Worth

शेखर सुमन बोले-'कल तक नहीं पता था कि मैं भाजपा में शामिल होने वाला हूं'

बीजेपी में शामिल होने के बाद शेखर सुमन ने कहा है कि, ''कल तक मुझे नहीं पता था कि मैं आज यहां (भाजपा दफ्तर) में बैठूंगा क्योंकि जीवन में कई चीजें जाने-अनजाने में होती हैं। मैं बहुत सकारात्मक सोच के साथ यहां आया हूं और मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यहां आने का मौका दिया है।"

Shekhar Suman Net Worth

शेखर सुमन ने कहा, ''भगवान राम ने जो कहा है, उसका पालन लोगों को करना होगा। मेरे मन में कोई नकारात्मक विचार नहीं हैं। मैं सिर्फ देश के बारे में सोच रहा हूं। इंसान अपने शब्दों पर कायम तो रहता है लेकिन एक हद के बाद उनका कोई मतलब नहीं होता। लेकिन कुछ कहने और करने में फर्क होता है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+