शीला दीक्षित ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली के कुछ नौकरशाह ज्यादा ही काबिल

1998 से 2013 तक लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं दीक्षित ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'केजरीवालजी, दिल्ली में कुछ बेहद कुशल नौकरशाह हैं।

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि दिल्ली में कुछ बेहद कुशल नौकरशाह हैं। एक दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि 90 फीसदी आईएएस अधिकारी काम नहीं करते। एक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि 90 फीसदी आईएएस अधिकारी काम नहीं करते और कई बार उन्हें लगता है कि विकास सचिवालय में अटक गया है।

शीला दीक्षित ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली के नौकरशाह बेहद कुशल

1998 से 2013 तक लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं दीक्षित ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'केजरीवालजी, दिल्ली में कुछ बेहद कुशल नौकरशाह हैं। उन्होंने दिल्ली को बदलने के मेरे लक्ष्य को हासिल करने में मेरी अथक मदद की।' उनके इस ट्वीट का आशय यह है कि कमी नौकरशाही में नहीं, उनसे काम लेने वाले नेतृत्व में है।

शीला दीक्षित ने जैसे ही सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर यह ट्वीट किया, उस पर प्रतिक्रिया देने वालों की लाइन लग गई। लोगों की प्रतिक्रियाओं से यह भी साफ दिखा कि भले केजरीवाल सरकार के गठन के लिए लोगों ने शीला दीक्षित की सरकार और खुद दीक्षित का 2013 के विधानसभा चुनाव में सफाया कर दिया लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्यों से वे अब भी प्रभावित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+