'शीला दीक्षित शरीफ और अच्छी लेडी...', अरविंद केजरीवाल ने क्यों पढ़े पूर्व CM के कसीदे?
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति दलों का जनसंपर्क अभियान काफी तेज है। इसका ही तीखी बयानबाजी का भी दौर जारी है। शनिवार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली इलाके में प्रचार किया। इस दौरान एक तरफ जहां उन्होंने पूर्व सीएम शीला दीक्षित की तारीफ की तो दूसरी तरफ प्रवेश वर्मा पर वोटर्स को खरीदने की कोशिश का आरोप लगाया। इसके अलावा केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी से नाराज लोगों को भी निशाने पर लिया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य दलों को चुनावी अभियान तेज है। शनिवार के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की भी तारीफ की, जिन्हें इसी सीट से हराकर वह सत्ता में आए थे।

केजरीवाल ने बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की आलोचना करते हुए शीला दीक्षित की तारीफ की। केजरीवाल ने कहा, "यहां शरीफ लोग रहते हैं, पढ़े लिखे लोग रहते हैं। यहां सभ्य लोग रहते हैं, शांतिप्रिय लोग रहते हैं। मेरे से पहले शीला जी चुनाव लड़ती थीं। वह भी अच्छी लेडी थी, शरीफ लेडी थीं। शराफत से चुनाव लड़ती थीं।"
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि 1100-1100 रुपए में वोट खरीदने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा, "यह सही नहीं है। किदवई नगर में बड़े अफसरों को चादर बांट रहे हैं। कई वीडियो में अफसर कह रहे हैं कि तू हमें चादर में खरीदेगा। इसकी सोच क्या है, क्या आदमी है ये। चादर, कंबल, जैकेट जूते... मेरा कहना है कि जो दे रहा है ले लो, अपना ही लूट रखा है। वोट बेचना मत, वोट बिकने मत देना। हमारा वोट बहुत कीमती है। केजरीवाल ने नाम लिए बिना कहा कि प्रवेश वर्मा 5 फरवरी के बाद दिखाई नहीं देंगे।"












Click it and Unblock the Notifications