3 साल पहले शीला दीक्षित के जीवन में आया था तूफान, मुस्लिम दामाद पर बेटी ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप
नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (81) का निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ रविवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया, इससे पहले उनका पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां सोनिया और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, गौरतलब है कि शनिवार दोपहर राजधानी के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल में कॉर्डियक अरेस्ट से दीक्षित का निधन हो गया था, आपको बता दें कि शीला दीक्षित 15 साल दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं थीं और लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस ने 10 जनवरी को उन्हें दिल्ली की कमान सौंपी थी।

'शीला दीक्षित एक निडर महिला थीं'
यूं तो शीला दीक्षित बेहद सरल स्वभाव वाली और निडर फैसले लेने वाली महिला थीं, उनकी कार्यशैली और मृदुल स्वभाव के तो विरोधी भी कायल थे और यही वजह रही जब वो रविवार के पंचतत्व में विलीन हुईं तो उनके विरोधियों की भी आंखें नम हो गईं लेकिन आज से करीब तीन साल पहले उनके निजी जीवन में भी भूचाल आया था, दरअसल साल 2016 में उनकी बेटी लतिका सईद की लाइफ में काफी उठा-पटक हुई थी, जिसके कारण शीला दीक्षित का जीवन भी काफी उधेड़बुन से गुजरा था।

बेटी लतिका ने की थी मुस्लिम से शादी
दरअसल तीन साल पहले लतिका के पति मोहम्मद इमरान को घरेलू हिंसा के आरोप के तहत अरेस्ट किया था, शीला दीक्षित की बेटी लतिका ने अपने पति पर घरेलू हिंसा, जायदाद हड़पने की कोशिश, चोरी और एडल्टरी का केस दर्ज कराया था। यहां आपको बता दें कि लतिका ने साल 1996 में सैईद मोहम्मद इमरान से शादी की थी,ये प्रेम विवाह था लेकिन शादी के करीब 20 साल बाद दोनों के बीच अनबन होने लगी और नौबत थाने तक पहुंच गई और फिर दोनों अलग हो गए।

इमरान का था किसी महिला से अवैध संबंध!
इस बारे में शीला दीक्षित की बेटी ने बयान दिया था कि उनकी मां शीला दीक्षित जब 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव हार गईं, उसके बाद इमरान का व्यवहार एकाएक बदल गया। उनकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी अचानक दर्दनाक हो गई। इमरान लतिका के साथ क्रूर और आक्रामक बर्ताव करने लगे, लतिका ने पुलिस से ये भी कहा था कि एक बार तो इमरान ने उनकी जान लेने की कोशिश की थी,लतिका ने इमरान पर यह भी आरोप लगाया था कि उनका किसी महिला से अनैतिक संबंध है।

शीला दीक्षित ने अपने गम को कभी अपने काम पर हॉवी नहीं होने दिया
फिलहाल केस दर्ज हुआ लेकिन शीला दीक्षित ने अपनी बेटी को टूटने नहीं दिया, वो अपनी बेटी की हिम्मत बनकर हमेशा उसके साथ खड़ी रहीं, लतिका सईद, लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं लेकिन बताया जाता है कि वो अपनी मां के बेहद करीब थीं। गमों के भंवर में फंसी शीला दीक्षित ने उस वक्त बहुत ही धैर्य से काम लिया था और इतना सबकुछ झेलते हुए भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपने कर्तव्य और हर फर्ज को पूरा किया और अपनी अंतिम सांस तक पार्टी के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहीं और अपनी पर्सनल चीजों को हमेशा अपने काम से दूर रखा।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications