राहुल की क्षमताओं पर शीला ने उठाए सवाल, कहा सोनिया ही बनीं रहे पार्टी अध्यक्ष

नयी दिल्ली । लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हारने के बाद से कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कांग्रेस का एक गुट राहुल को जिम्मेदारियां देने की बात कर रहा है तो वहीं पार्टी का दूसरा समूह चाहता है कि अभी राहुल को और वक्त देने की जरुरत है।

sheila dikshit

अब ऐसे में पार्टी में राहुल को लेकर नाराजगी दिखाई देने लगी है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने राहुल गांधी की राजनीतिक क्षमताओं पर सवालिया निशान लगाया है। शीला ने दलील दी कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में वह सहज अनुभव करती हैं। शीला दीक्षित ने कहा कि पार्टी सोनिया जी के उपर बहुत निर्भर करती है।

शीला ने कहा कि कांग्रेस के पास सोनिया गांधी जैसी मजबूत और सफल नेतृत्व है। जबकि राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता को अभी भी परखा नहीं गया है। ऐसे में सोनिया को ही पार्टी का अध्यक्ष बनें रहना चाहिए। हलांकि वो राहुल पर सीधे हमले करने या कुछ बी बोलने से बचती रही। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि ये कहीं बेहतर होगा कि सोनिया पार्टी की अगुवाई करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+