शीला दीक्षित ने की गृह मंत्री से मुलाकात, आज शाम दे सकती हैं इस्‍तीफा

नई दिल्ली| केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित ने सोमवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मंत्रालय ने ट्विटर के माध्यम से दीक्षित और सिंह की मुलाकात के बारे में जानकारी दी। यह मुलाकात महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकरनारायण के इस्तीफा देने के एक दिन बाद हुई, जिससे दीक्षित के इस्तीफा देने के कयास तेज हो गए हैं। मई महीने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद से ही पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के शासनकाल में नियुक्त किए गए राज्यपालों पर इस्तीफा देने का दबाव है।

Kerala Governor Sheila Dikshit

नरेंद्र मोदी सरकार के 26 मई को पदभार ग्रहण करने के बाद से अब तक सात राज्यपाल सरकार के इशारे पर इस्तीफा दे चुके हैं, जिनमें बीएल जोशी (उत्तर प्रदेश), शेखर दत्त (छत्तीसगढ़), अश्विनी कुमार (नगालैंड), एमके नारायणन (पश्चिम बंगाल), बीवी वांचू (गोवा), वाक्कोम बी पुरुषोत्तम (मिजोरम) और के शंकरनारायण (महाराष्ट्र) शामिल हैं।

शंकरनारायण ने शनिवार रात मिजोरम स्थानांतरित किए जाने की सूचना मिलने के बाद रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया। गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल को पहले मिजोरम स्थानांतरित किया गया और फिर पद के दुरुपयोग के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+