Bigg Boss 13 खत्म होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला से मिलकर इमोशनल हुईं शहनाज, देखें वीडियो
मुंबई। बिग बॉस का सीजन 13 अब खत्म हो चुका है, शो के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला बने हैं। शो खत्म होने के बाद अब शहनाज गिल अपने लिए दूल्हा ढूंढने निकल गई हैं। शहनाज अब 'मुझसे शादी करोगे' शो में अपना दूल्हा ढूंढती दिखाई देंगी। उनके साथ पारस छाबड़ा भी शो में दिखेंगे। वो अपने लिए दुल्हन की तलाश करेंगे। इस बीच सिडनाज के फैंस के लिए अच्छी खबर भी है।

शहनाज से मिलने आएंगे सिद्धार्थ
दरअसल 'मुझसे शादी करोगे' के आने वाले एपिसोड में शहनाज और सिद्धार्थ साथ में दिखाई देंगे। शो में सिद्धार्थ शहनाज से मिलने आएंगे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें शो के होस्ट मनीष पॉल कह रहे हैं कि हमने सुना है प्यार अंधा होता है इसलिए आप अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर लड़का सलेक्ट करेंगी। एक साथ लाइन में कई लड़के खड़े होते हैं, इनमें सिद्धार्थ शुक्ला भी खड़े होंगे।
शहनाज सिद्धार्थ को गले लगा लेती हैं
फिर शहनाज सभी लड़कों को छूते हुए सिद्धार्थ को भी छूती हैं, जिसके बाद वो उन्हें तुरंत पहचान लेती हैं। फिर शहनाज सिद्धार्थ को गले लगा लेती हैं। सिद्धार्थ से मिलकर वह कितनी खुश दिखाई दे रही हैं, ये वीडियो में देखा जा सकता है। इस दौरान वह थोड़ी भावुक भी हो जाती हैं। बता दें सिद्धार्थ इस शो में शहनाज के लिए उनका पार्टनर ढूंढने में मदद करेंगे।

शो में रश्मि देसाई भी आएंगी
शो में सिद्धार्थ के अलावा रश्मि देसाई भी शहनाज से मुलाकात करने आएंगी। जानकारी के लिए बता दें मुझसे शादी करोगे के अपकमिंग एपिसोड में जोरदार हंगामा होने वाला है। हालांकि शो में पारस छाबड़ा और शहनाज गिल की शादी असल में नहीं होने जा रही है। ये शो बस एंटरटेनमेंट के लिए है। बिग बॉस खत्म होने के बाद अब फैंस सोमवार से शुक्रवार ये नया शो कलर्स पर रात 10.30 बजे देख सकते हैं।

काफी लंबा भी चला है बिग बॉस का सीजन 13
बता दें बाकी सभी सीजन के मुकाबले सीजन 13 को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। साथ ही बिग बॉस का सीजन 13 काफी लंबा भी चला है। सितंबर 2019 में शुरू हुआ यह रिएलिटी शो करीब पांच महीने बाद खत्म हुआ है। फायनल दो कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज थे। जिसके बाद सिद्धार्थ ने बिग बॉस की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये जीत लिए।












Click it and Unblock the Notifications