Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या सच में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने कर ली है शादी, क्या है सिंदूर वाली तस्वीर का सच?

Shehnaaz Gill's photo with Sidharth Shukla donning 'sindoor' goes Viral, what is the Truth:कलर्स के लोकप्रिय शो 'बालिका-वधू' में शिव का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शु्क्ला और शहनाज गिल के इश्क के चर्चे तो काफी दिनों से हो रहे हैं लेकिन सिद्धार्थ की ओर से इस रिश्ते पर कभी भी मुहर नहीं लगाई गई है। हालांकि 'बिग बॉस शो' के दौरान शहनाज गिल ने कई बार सिद्धार्थ के प्रति नरम रूख दिखाया और इशारों-इशारों में अपनी चाहत का इकरार भी किया लेकिन सिद्धार्थ हमेशा चुप ही रहे, हालांकि दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है।

 क्या सच में सिद्धार्थ और शहनाज गिल ने कर ली है शादी?

क्या सच में सिद्धार्थ और शहनाज गिल ने कर ली है शादी?

इसी बीच उन दोनों की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, दरअसल दोनों की एक तस्वीर एक वायरल हो रही है, जिसमें शहनाज की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र है। सिद्धार्थ तस्वीर में शहनाज संग सेल्फी लेते दिख रहे हैं। जिसके बाद ट्विटर पर ये चर्चा गर्म हो गई कि सिद्धार्थ-शहनाज ने शादी कर ली है लेकिन सच तो ये है कि ये दोनों के किसी फैन की शरारत है।

यहां देखें: सिडनाज की वायरल पोस्ट

सवाल किया गया- ये किसने किया है?

सवाल किया गया- ये किसने किया है?

दरअसल ये फोटो शहनाज गिल के फैन पेज पर शेयर की गई है और सवाल किया गया है कि ये किसने किया है?। जिससे ये साबित होता है कि ये फोटो फेक है। फिलहाल 'सिडनाज' की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इस Pic पर जमकर कमेंट कर रहे हैं, कुछ लोगों ने तो दोनों को Made For Each Other तक बता दिया है। आपको बता दें कि SidNaaz का हाल ही में एक गाना 'शोना शोना' रिलीज हुआ था, जिसे यूट्यूब 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

कौन हैं शहनाज गिल

कौन हैं शहनाज गिल

आपको बता दें कि पंजाब की कैटरीना कैफ कहलाने वाली शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी को चंडीगढ़ में हुआ था। शहनाज ने अपनी पढ़ाई पंजाब के ही लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से पूरी की है। एक्टिंग की दुनिया में उनकी पहली एंट्री एक एल्बम के जरिए हुई। उन्होंने कई पंजाबी एल्बम में काम किया है। शहनाज बेहद खूबसूरत हैं और वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।

'मैं सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हूं'

'मैं सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हूं'

आपको बता दें कि 'बिग बॉस 13' के घर से बाहर आने के बाद शहनाज गिल का पहला इंटरव्यू सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मैं सिद्धार्थ से प्यार करती हूं और इस रिश्ते को कितना आगे बढ़ाना है यह उनपर निर्भर करता है। बिग बॉस में मेरी तरफ से एकतरफा प्यार ही देखने को मिला है, मैं किसी दूसरे का दिमाग तो नहीं पढ़ सकती लेकिन हां अपने इमोशन्स को जरूर व्यक्त कर सकती हूं' । हालांकि सिद्धार्थ की ओर से शहनाज को लेकर कभी भी कुछ नहीं कहा गया, उनसे जब भी सवाल होते हैं वो मुस्कुराकर टाल जाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+