Shefali Jariwala की मौत के पीछे था कार्डियक अरेस्ट! कहीं आपको भी तो नहीं दिख रहे इसके शुरुआती लक्षण?
'कांटा लगा' फेम और 'बिग बॉस 13' की लोकप्रिय कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात मुंबई में निधन हो गया। उन्हें देर रात कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनके पति पाराग त्यागी उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह सिर्फ 42 वर्ष की थीं।
फिलहाल उनकी मौत की मेडिकल पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट को संभावित कारण बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि कार्डियक अरेस्ट आखिर होता क्या है और क्या इसके कोई पहले से दिखने वाले संकेत होते हैं?

क्या होता है कार्डियक अरेस्ट? What is Cardiac Arrest
कार्डियक अरेस्ट का मतलब होता है- दिल का अचानक काम करना बंद कर देना। यह हार्ट अटैक से अलग है। हार्ट अटैक में खून की सप्लाई रुकती है जबकि कार्डियक अरेस्ट में दिल की धड़कन ही रुक जाती है। इस स्थिति में ब्रेन, फेफड़े और अन्य अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचती और अगर तुरंत इलाज न मिले तो जान जाना तय होता है।
कार्डियक अरेस्ट के संभावित शुरुआती लक्षण क्या हैं?
दरअसल, यहां हमने केवल सामान्य जागरूकता के लिए कुछ जानकारी दी है। अगर इनमें से कोई भी लक्षण लगातार दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- सीने में अचानक तेज दर्द या घुटन
- बार-बार चक्कर आना या बेहोशी आना
- तेज या अनियमित धड़कन (Heart Palpitations)
- सांस लेने में तकलीफ
- बहुत ज्यादा पसीना आना, खासकर आराम करते समय
- अचानक थकान या कमजोरी लगना
- नींद के दौरान घबराहट या दिल की धड़कन बढ़ना
किन लोगों को ज्यादा खतरा हो सकता है?
- हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीज
- जो पहले से हार्ट से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हों
- अत्यधिक स्ट्रेस या एंग्ज़ाइटी से ग्रस्त लोग
- स्मोकिंग, मोटापा और अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे लोग
कैसे बचा जा सकता है?
- नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं
- स्ट्रेस को कम करने के लिए योग, मेडिटेशन या एक्सरसाइज करें
- संतुलित खानपान अपनाएं और स्मोकिंग से दूर रहें
- किसी भी तरह की थकावट या सांस फूलने को हल्के में न लें
शेफाली की मौत ने छोड़ा एक सवाल...
42 साल की उम्र में एक फिट और एक्टिव दिखने वाली शख्सियत का यूं अचानक चले जाना बताता है कि सेहत की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है। शेफाली की मौत भले ही व्यक्तिगत क्षति हो, लेकिन वह एक सामूहिक चेतावनी भी है कि दिल के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।












Click it and Unblock the Notifications