खुलासा: इंद्राणी ने शीना का गला दबाते हुए कहा था 'अब तू ले बांद्रा में 3 BHK फ्लैट'
मुंबई। कई दिनों तक सुर्खियों में रहने वाला शीना बोरा हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंद्राणी मुखर्जी ने अपनी बेटी शीना को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतारा था। इंद्राणी के ड्राइवर और इस हत्याकांड में सह आरोपी श्याम राय ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि शीना को मौत के घाट उतारते वक्त इंद्राणी बार-बार उसे कह रही थी कि अब ले बांद्रा में 3 बीएचके फ्लैट।

वहीं इंद्राणी मुखर्जी के पहले पति से हुआ बेटा मिखाइल बोरा ने यह खुलासा किया है कि इंद्राणी मुखर्जी ने उसकी खामोशी खरीद ली थी। अंग्रेजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने कहा है कि इंद्राणी उसे धमकी देती थी कि अगर वो अपना मुंह खोलेगा तो उसे पैसे नहीं दिए जाएंगे और अंजाम भी भुगतना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications