इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर ने किया खुलासा- 'शीना बोरा को गला घोंटकर मारा गया था'
मुंबई। रिश्तों के मकड़जाल में उलझे शीना बोरा मर्डर केस में फिर से एक नया खुलासा हुआ है। खबर है कि इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर श्यामर राय ने कबूल किया है कि शीना का मर्डर उसी के सामने हुआ था और उसने बखूबी देखा था कि शीना का गला किसने घोंटा है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक सोमवार को ड्राईवर ने कोर्ट में कबूल कर लिया है कि शीना का गला घोंटा गया था। मैं इस घटना से वाकिफ था। मर्डर के वक्त मैं भी मौजूद था।
जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए अगली पेशी में सारे आरोपियों को पेश करने के लिए कहा है। खबर ये भी है कि श्यामर राय ने कोर्ट से सरकारी गवाह बनने की बात भी कही है।













Click it and Unblock the Notifications