शीना बोरा केस में नया ट्विस्ट..अब जांच मुंबई पुलिस नहीं CBI करेगी
मुंबई। रिश्तों के मकड़जाल में उलझे शीना बोरा केस की जांच भी अब उलझ गई है। जहां दस दिन पहले इस मामले से कमिश्नर राकेश मारिया को प्रमोशन देकर हटाया गया है वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को इस केस में नया ट्विस्ट आ गया और वो ट्विस्ट था इस केस को सीबीआई को सौंपा जाना।
यह है नया ट्विस्ट..
- अब इस केस की जांच सीबीआई करेगी, मुंबई पुलिस का इस जांच से कुछ भी लेना-देना नहीं होगा।
- महाराष्ट्र सरकार ने अचानक शीना बोरा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लेने की घोषणा की।
- 10 दिन पहले मामले की जांच में मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त राकेश मारिया की निगरानी की भूमिका को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई थी, जिनका अचानक से जांच के बीच में तबादला कर दिया गया।
- कहा जा रहा है कि इस केस में काफी बड़ा आर्थिक वित्तिय लेन-देन हुआ है जिसमें देश के एक बड़े औधोगिक घराने के शामिल होने की बात सामने आ रही है।
- इसलिए सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी है।
- महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि मामले में हस्तक्षेप करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है इसलिए जांच CBI को सौंपी गई है।
- गौरतलब है कि आज से तीन साल पहले 24 अप्रैल, 2012 को शीना बोरा की हत्या कर दी थी और उसके शव को रायगढ़ के जंगल में फेंक दिया गया था।
- शीना के कत्ल का इल्जाम उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी पर लगा है, इसलिए वो उसके दूसरे पति संजीव खन्ना और कार चालक श्यामवर राय तीनों न्यायिक हिरासत में हैं।
- शीना मर्डर केस: उलझता जा रहा है रिश्तों का मकड़जाल, कौन सच्चा कौन झूठा?













Click it and Unblock the Notifications