शीना मर्डर केस: उलझता जा रहा है रिश्तों का मकड़जाल, कौन सच्चा कौन झूठा?
मुंबई। किसी हिंदी फिल्म की मर्डर मिस्ट्री की तरह शीना मर्डर केस भी काफी उलझा हुआ है, साल 2012 में हुई शीना की हत्या क्यों, कैसे और किसलिए हुई इस बात का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी है। बेटी शीना की हत्या का आरोप उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी पर लगा है जो कि स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी हैं।
आईये जानते हैं कि इस दिल दहला देने वाली मर्डर मिस्ट्री में पुलिस के मुताबिक क्या-क्या निकलकर सामने आया है...
पहला खुलासा ड्राईवर श्याम राय का खुलासा
- शीना की हत्या इंद्राणी ने ही की है, उसी ने शीना का गला घोंटा था, जिस समय इंद्राणी ने शीना को मारा था उस समय समय गाड़ी में इंद्राणी के अलावा उनके दूसरे पति संजीव खन्ना भी था।
- संजीव खन्ना को इंद्राणी ने ही कोलकाता से फोन करके मुंबई बुलाया था। वो मर्डेर के एक दिन पहले मुंबई आया था।
- मर्डर हो जाने के बाद उसने इंद्राणी के साथ मिलकर शीना के शव को पैट्रोल डालकर जलाया और उसके बाद उसे रायगढ़ के जंगलों में शव को ठिकाने लगा दिया है।
आगे की खबर स्लाइडों में पढ़े...
शीना के भाई मिखाइल का खुलासा
मिखाइल का खुलासा, शीना और मिखाइल दोनों इंद्राणी की पहली शादी के बच्चे हैं,पहले पति का नाम सिद्धार्थ दास या चिराग है, जिसका खुलासा जांच के दौरान पता चला है। मिखाइल ने बर्थ सार्टिफिकेट दिखाा है जिसमें यह खुलासा हुआ है।
पीटर मुखर्जी को पता था..
मिखाइल के मुताबिक पीटर मुखर्जी को पता था कि शीना वोरा उनकी पत्नी इंद्राणी की बेटी है, जबकि पीटर ने कहा है कि उसे इंद्राणी ने हमेशा कहा कि शीना उसकी बेटी नहीं बहन है।

मिखाइल को मिलते थे पैसे
रिश्ता छुपाने के लिए मिखाइल को मिलते थे पैसे, उसने यह भी दावा किया है कि शीना ने ई-मेल के जरिए यह बात पीटर को बताई थी, वो इंद्राणी की बेटी है।

शीना औरराहुल के बीच में अफेयर
मिखाइल ने बोला कि शीना और पीटर के बड़े बटे राहुल के बीच में अफेयर था, जो कि इंद्राणी का नागवार था, वो शीना पर राहुल से दूर रहने का दवाब डाल रही थी।
सिद्धार्थ खन्ना के संपर्क में
पीटर से शादी करने के बाद भी इंद्राणी अपने दूसरे पति सिद्धार्थ खन्ना के संपर्क में थी, इस बात से भी पीटर अंजान और हैरान हैं, हालांकि उन्होंने माना की उनके बेटे राहुल और शीना के बीच अफेयर था जिसके हम खिलाफ थे।

मर्डर के 5 दिन बाद भी शीना का मोबाइल एक्टिव था
राहुल मुखर्जी ने पूछताछ में बोला कि शीना के गायब होने की खबर उसने थाने में मौखिक तौर पर लिखवायी थी लिखित इसलिए नहीं लिखवायी थी क्योंकि 29 अप्रैल को उसका एक एसएमएस उसके पास आया था जिसमें उसने ब्रेकअप की बात कही थी। इसका मतलब यह हुआ है कि शीना की हत्या के पांच दिन बाद भी उसका मोबाइल एक्टिव था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications